5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद के हुक्काबार में पुलिस ने मारा छापा, 50 से अधिक लड़के-लड़कियां हिरासत में

गाजियाबाद पुलिस ने कौशांबी इलाके में स्थित एक मॉल में एक रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर करीब 50 से भी ज्यादा लड़के लड़कियों को पकड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification
ghazibad

hukka bar

गाजियाबाद ( ghazibad news ) थाना कौशांबी इलाके में स्थित एंजेल मॉल में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक रेस्टोरेंट पर छापा मारकर 50 से अधिकक लड़के लड़कियों काे हिरासत में लिया है। इस रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार ( hukka bar ) चलाया जा रहा था। इतना ही नहीं आराेपाें के अनुसार शराब भी परोसी जा रही थी।

यह भी पढ़ें: महाभारत कालीन पांडव टीले से मिला प्राचीन मृदभांडों का जखीरा

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना कौशांबी इलाके के एंजेल मॉल में नो रूल्स नाम से एक रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट में लॉकडाउन और सरकार की ओर से दिए गए नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। इस रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा था जिसमे खुलेआम शराब भी परोसी जा रही थी। रेस्टोरेंट में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की तो वहां मौजूद करीब 50 से भी ज्यादा लड़के लड़की पकड़े गए। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गाजियाबाद में और भी हुक्का बार

गाजियाबाद में अन्य इलाकों में भी हुक्का बार चल रहा है। अब इस घटना के बाद पुलिस ने गाजियाबाद में अन्य स्थानों पर चल रहे अवैध हु्क्का बारों की भी सूची बना ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्द ही इन पर छापेमारी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार हुक्का बार में छापेमारी के बाद पुलिस पर कई सफेदपोशों के फाेन कॉल भी आए लेकिन मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुपालन में पुलिस ने कार्रवाई नहीं राेकी।