25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से गरमाया माहौल, यति नरसिंहानंद से जुड़े कार्यकर्ता पहुंचे कमिश्नर ऑफिस

यति नरसिंहानंद के समर्थक और भक्तगण गाजियाबाद के पुलिस लाइन कमिश्नर ऑफिस पहुंच गए हैं। समर्थकों का कहना है कि वो लोग उनसे बिना मिले बिना कमिश्नर ऑफिस के बाहर से नहीं जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 7 Oct 2024, 2:51 PM IST

Prophet Mohammed Controversial Yeti Narsimhanand's Activists with reached Commissioner's office

गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर लगातार हंगामा जारी है। एक तरफ जहां गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर शुक्रवार रात से ही विशेष समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर हंगामा किया था, वहीं अब यति के समर्थक और भक्तगण गाजियाबाद के पुलिस लाइन कमिश्नर ऑफिस पहुंच गए हैं। इन समर्थकों और भक्तगणों का कहना है कि यदि नरसिंहनंद बीते तीन दिनों से लापता है और उनसे बिना मिले यह लोग कमिश्नर ऑफिस के बाहर से नहीं जाएंगे और यहीं पर डटे रहेंगे।

पुलिसकमिश्नर ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और बैरिकेडिंग कर सभी को बाहर रोका गया है। सनातनी और हिंदू संगठन के लोगों ने और भी लोगों के आने का आव्हान किया है। जिसको देखते ही देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है।

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से गरमाया माहौल

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के बाद यह बवाल शुरू हुआ था। शुक्रवार देर रात नमाज के बाद बुलंदशहर में और गाजियाबाद में विशेष समुदाय के हजारों लोग सड़क पर उतर आए थे और नारेबाजी करने लगे थे। पुलिस ने लोगों को समझाने का बहुत प्रयास किया। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:सीएम योगी बोले- किसी भी धर्म पर अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं

डासना मंदिर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

इस विवाद के बाद अब गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। खास तौर से गाजियाबाद के डासना मंदिर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। इसके साथ ही गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीछे पीएसी चौक पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

सूत्रों की मानें तो गाजियाबाद पुलिस ने यति नरसिंहानंद गिरी को हिरासत में ले लिया है। लेकिन अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक नरसिंहानंद गिरी को डिटेन किया गया है और उन्हें मंदिर से ले जाकर पुलिस लाइन में रखा गया है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग