
गाजियाबाद। गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद देशभर में उनके जल्दी स्वस्थ होनेे के लिए यज्ञ व पूजा अर्चना की जा रही है। इस कड़ी में गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर में महंत नारायण गिरी ने भगवान शिव का रुद्रभिषेक कर माह मृत्युंजय का जाप करते हुए गृहमंत्री अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए मंदिर के महंत नारायण गिरी जी महाराज ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण बेहद गंभीर बीमारी है। इससे बचाव के लिए सरकार द्वारा दी गई सभी गाइडलाइन ओं का पालन अवश्य करना चाहिए। यह बीमारी किसी को भी नहीं छोड़ती है, चाहे वह गरीब हो, चाहे मालदार।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से गृह मंत्री अमित शाह भी संक्रमित हो गए हैं। उनके जल्द स्वस्थ किए जाने की कामना भोलेनाथ से की गई है और बाकायदा रुद्राभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र किए गए हैं। ताकि जल्द से जल्द वह स्वस्थ होकर वापस लौट आए और देश हित के कार्य में जुट जाएं। हमें भोलेनाथ पर पूरा विश्वास है वह जल्द से जल्द अमित शाह को पूरी तरह स्वस्थ करेंगे।
Updated on:
04 Aug 2020 10:51 am
Published on:
04 Aug 2020 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
