
Rottweiler dog bitten a young man in Ghaziabad
उत्तर प्रदेश में कुत्ते काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच गाजियाबाद में जहां बीते दिनों पिटबुल के काटने से एक बच्चे को डेढ़ सौ से अधिक टांके लगाने पड़ गए थे। वहीं अब ताजा मामला थाना कविनगर इलाके के आदित्य वर्ल्ड सिटी में देखने को मिला है। यहां पर लग्जरिया एस्टेट सोसाइटी में रहने वाले हेमंत के पैर को रॉट विलर नस्ल के कुत्ते ने इतनी बुरी तरह काट लिया की उसे सर्जरी करानी पड़ी। पीड़ित हेमंत ने बताया कि वह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए सोसायटी के गेट के बाहर गया था। वहां उसकी ही सोसायटी के रहने वाले दो छोटे बच्चे अपने रॉटविलर कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर आए थे। तभी रोट विलर अचानक से आक्रामक हो गया और हेमंत पर हमला कर दिया।
बाइक सवारों और चौकीदार की मदद से हेमंत को बचाया गया
पीड़ित के मुताबिक, रोटविलर कुत्ते ने 20 से 22 मीटर तक हेमंत को टांग से पकड़कर घसीटा। गनीमत रही कि उस समय सड़क से गुजर रहे दो बाइक सवार और 15 में तैनात चौकीदार पहुंच गया। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए हेमंत को कुत्ते से छुड़ाने की पूरी कोशिश की। इस दौरान हेमंत ने भी अपने आप को बचाने का पूरा प्रयास किया और कुत्ते को काफी सारे मुक्के मारकर कुत्ते के जबड़े से छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक रॉटविलर कुत्ता अपना हेमंत को बुरी तरह से काट चुका था। घटना इतनी दर्दनाक थी कि दर्द और खून बहने की वजह से हेमंत घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया।
पीड़ित ने कविनगर थाना पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट
उधर, शोर मचा देख आसपास की सोसाइटी के लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने हेमंत के परिजनों को इसकी सूचना दी। दरअसल, हेमंत के परिजन विदेश में रहते हैं। जिसके बाद पास पड़ोसियों और सोसाइटी के निवासियों की मदद से पीड़ित हेमंत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको तत्काल पर 23 इंजेक्शन लगाए गए। घाव इतना ज्यादा था कि डॉक्टर टांके भी नहीं लगा सके। डॉक्टरों ने इलाज में कामयाबी ना मिलते देख हेमंत की स्किन ग्राफ्टिंग की है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी भी हेमंत को सही होने में 1 से 2 महीने का वक्त और लगेगा। वहीं हेमंत ने इसकी शिकायत स्थानीय कविनगर थाना पुलिस में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कार्रवाई की बात कह रही है।
Published on:
20 Sept 2022 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
