6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहिबाबाद: पत्नी द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोप को पति ने बताया निराधार

साहिबाबाद में अपनी पत्नी के द्वारा लगाए गए सभी आरोप को जितेन्द्र ने निराधार बताया है।

2 min read
Google source verification
husband told the allegations of harassment imposed by wife

गाजियाबाद। साहिबाबाद में बीते दिनों एक महिला ने अपने पति के ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध हैं। इतना ही नहीं उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट भी करता था। वहीं, अब इस मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। महिला के पति जितेन्द्र ने अपना पक्ष रखते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। जितेन्द्र का कहना है कि न तो उसने कभी अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया और न ही किसी महिला के साथ उसका कोई रिश्ता है। यह है पूरा मामला....

बीते 11 सितंबर को गरिमा गार्डन कॉलोनी की रहनेवाली एक महिला ने अपने पति जितेन्द्र के ऊपर प्रताड़ित करने और दूसरे महिला के साथ संबंध का आरोप लगाते हुए साहिबाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि उसके पति का किसी और महिला के साथ संबंध हैं, जब उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। वहीं, पत्नी के द्वारा लगाए गए सभी आरोप को जितेन्द्र ने बेबुनियाद बताया है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जितेंद्र ने बताया कि मैं बेगुनाह हूं, इस बात की गवाही उसके अन्य किराएदार एवं दोनों बच्चे दे सकते हैं। जितेन्द्र ने अपनी पत्नी पर ही आरोप लगाया है कि उसका किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध हैं। लेकिन, जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जितेन्द्र का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस उसे थाने लेकर आई और दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की। लेकिन, उसकी पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस के सामने ही केस वापस लेने के लिए उसने कुछ पैसों की डिमांड की। इधर, मामले की जांच कर रहे इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उसके पति जितेंद्र शर्मा से बयान ले लिया गया है। इसके अलावा जितेंद्र के मकान में रह रहे अन्य किराएदार सहित 4 लोगों के बयान भी लिए गए हैं। फिलहाल, अभी मामले में छानबीन जारी है और पूरी जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इसमें दोषी कौन है?