Patrika Positive News
गाजियाबाद. कोरोना वायरस के कारण जहां लोगों की सांसें उखड़ी हुई हैं, वहीं कुछ संगठन लोगों को संजीवनी देने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में RSS के सेवा भारती संगठन ने एक 50 बेड का अस्थाई कोविड-19 अस्पताल नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बनाया है तो दूसरा साहिबाबाद के राजेंद्र नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 25 बेड का अस्थाई कोविड-19 अस्पताल बनाया है। जहां आईसीयू और वेंटिलेटर के साथ सभी सुविधाएं संक्रमित मरीजों को मुहैया कराई जा रही हैं। संगठन का कहना है कि जब तक संक्रमित मरीजों को अस्पताल में बिस्तर नहीं मिलते तब तक यहां सुविधाएं दी जाती रहेंगी। इसके अलावा सेवा भारती ने संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन एम्बुलेंस सुविधा की भी शुरू की है, ताकि अस्पताल पहुंचने से पहले कोई दम न तोड़ सके।