1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा और रालोद से गठबंधन को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बडा बयान

सपा बसपा और रालोद के एक होने से उड़ी भाजपा की रातों की नींद, बेतहाश होकर उल्टी सीधी बयानबाजी कर रहे है बीजेपी के नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 10 May 2018, 2:13 PM IST

naresh uttam image

गाजियाबाद। कैराना उपचुनाव के गठबंधन पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बड़ा बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। नरेश उत्तम ने जुबानी हमला बोलते हुए स्पष्ट किया कि सपा, बसपा औऱ रालोद के एक हो जाने से बीजेपी की रातों की नींद उड़ गई है। यहां भी फूलपुर जैसे हालत होने वाले है। भाजपा के नेता बेतहाश होकर उल्टी सीधी बयान बाजी करके अपने मन को समझाने की कोशिश कर रहे है। लेकिन जमीनी स्तर पर लोग इस बार वादों का झूठा पुलिंदा थोपने वालों को सबक सिखा कर रहेगें।

कैराना उपचुनाव में बीजेपी की वापसी के लिए रण में उतरे ग़ज़ियाबाद के विधायक

पहली बार गाजियाबाद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आज पहली बार नव निर्वाचित होने के बाद में गाजियाबाद पहुंचे। यहां पार्टी के जिला और महानगर अध्यक्ष द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद में राजनगर एक्सटेंशन में पत्रकारों से बातचीत किए जाने के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं कैराना और नूरपुर चुनाव की जीत को पक्का बताया।

लापरवाही: मैच्योर पॉलिसी पेमेंट के लिए डाकघर ने जारी किया बंद एकाउंट का चैक

देश को बचाने के लिए किया गठबंधन
बीजेपी की कथनी करनी को लोग समझने लगे है। इसी का नतीजा ये है कि गौरखपुर और फूलपुर जो बीजेपी के गढ थे वहां से बीजेपी को पराजय का सामना करना पडा। सपा बसपा और अब रालोद के साथ गठबंधन के चलते बीजेपी की रातों की नींद गायब हो गई है। बीजेपी नेता हताशा में ऐसी बयानबाजी कर रहे जिनका हकीकत से लेना देना नहीं है। देश को बचाने के लिए ये गठबंधन किया गया है। कैराना और नूरपुर चुनाव में भी भारी बहुमत से जीत तय है।

लोकसभा चुनाव से वापसी की तैयारी में कांग्रेस, जीत के लिए करेगी ये काम

बेरोजगार युवा ले रहे है हिंसा का सहारा
नरेश उत्तम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। देश के प्रधानमंत्री ने सत्ता में आने से पहले चुनाव के दौरान वायदा किया था कि सत्ता में आने पर हर साल दो करोड युवाओं को रोजगार ? दिया जाएगा। पांच साल पूरे होने के बाद भी युवाओं को सरकार रोजगार देने के मामले में पूरी तरह से विफल रही है। इसी तरह प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था में सुधार नहीं कर पायी है। नतीजा ये है कि बेरोजगारी के कारण युवा हिंसा का सहारा ले रहा है।

एएमयू प्रकरणः जिन्ना को लेकर मोदी के खास मंत्री ने तोड़ी अपनी चुप्पी

पूजीपतियों को बढावा देने वाली सरकार है बीेजेपी
सपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक डॉ राम मनोहर लोहिया का सिद्धात था कि यदि हिंसा को जड से समाप्त करना है तो युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। लेकिन इस तरफ ध्यान न देकर केंद्र सरकारगलत बयानी का सहारा ले रही है। भाजपा समाजवादी सिद्धातों पर ना चलते हुए पूंजी पतियों को बढावा दे रही है। चंद पूंजीपतियों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार बढावा देने पर अमादा है। बीजेपी का एक मात्र काम चुनावों के दौरान लुभावने वायदे और मीठी बातें करना है।

मेट्रो की तरह ग़ज़ियाबाद में एलिवेटेड ट्रैक पर चलेगी हाईस्पीड ट्रेन