1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी धन से विदेश में मौज कर रहे भाजपा नेता और पूर्व मंत्री का बेटा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष और उप सरपंच को भेजा स्पेन और फ्रांस की यात्रा पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

poonam soni

•

Updated: 10 May 2018, 2:33 PM IST

bjp

होशंगाबाद. राज्य सरकार, चुनावी साल में सरकारी खर्च पर भाजपा नेताओं को विदेश यात्रा करा रही है। किसानों के नाम पर बुधवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष से लेकर उप सरपंच और मोर्चा नेताओं को स्पेन एवं फ्रांस की यात्रा के लिए रवाना किया गया।
होशंगाबाद से गए लोगों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रसन्न हर्णे भी शामिल हैं। ज्ञात रहे कि इससे पहले उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा के पुत्र को सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा कराई जा चुकी है। मीणा पूर्व में होशंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री थे। मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना के तहत बुधवार को प्रदेश भर से दो अलग-अलग दल में ३८ किसान फ्रांस एवं स्पेन की यात्रा पर रवाना हुए हैं। इनका चयन कृषि विभाग ने किया है। इनमें होशंगाबाद जिले से चार और दो-दो किसान बैतूल एवं हरदा से गए हैं।

होशंगाबाद से विदेश यात्रा के लिए चुने गए किसानों में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री मधुकर हर्णे के पुत्र भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रसन्न हर्णे के साथ विक्रम सिंह रघुवंशी, आशुतोष शरण तिवारी और एक अन्य किसान शामिल हैं। रामपुर गुर्रा (इटारसी) निवासी किसान आशुतोष शरण तिवारी वर्तमान में भाजपा ब्लाक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हैं। जबकि रघुवंशी भी भाजपा से जुड़े हैं लेकिन उनके पास कोई पद नहीं है। वह व्यवसायी एवं भाजपा कार्यकर्ता हैं। ये किसान फ्रांस में पेरिस एवं डिजोन तथा स्पेन में बार्सिलोना एवं मैड्रिड का भ्रमण करेंगे। यह यात्रा ९ मई से प्रारंभ होकर २० मई को समाप्त होगी। किसानों के प्रत्येक दल में नोडल अधिकारी के साथ एक-एक कृषि वैज्ञानिक भी शामिल किए गए हैं।
इस यात्रा में उपसंचालक कृषि होशंगाबाद जितेन्द्र सिंह किसानों के दल के साथ नोडल अधिकारी के रूप में गए हैं। यात्रा का सारा खर्च मप्र राज्य कृषि विपण बोर्ड भोपाल उठा रहा है।
हरदा से भेजा उप सरपंच को
हरदा से विदेश यात्रा पर जाने वालों में शामिल जयप्रकाश पटवारे उप सरपंच हैं। वे टिमरनी तहसील के नौसर गांव में नर्सरी का संचालन करते हैं। उनकी नर्सरी के पौधे वन विभाग में सप्लाइ होते हैं। उपसंचालक कृषि एमपीएस चंद्रावत ने बताया कि जिले से चार लोगों का चयन हुआ था। यात्रा में किसानों को भी कुछ राशि खर्च करना पड़ती है, इस कारण दो किसानों ने जाने से इंकार कर दिया। इस कारण दो गए हैं, दूसरे का नाम देखकर बता पाएंगे।
बैतूल से
युवा मोर्चा नेता को भेजा
बैतूल जिले से चयनित किए गए आमला क्षेत्र के किसान चेतन सिंह और अब्दे अली भी भाजपा से जुड़े बताए जाते हैं। चेतन भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं और अब्दे अली भाजपा समर्थित व्यापारी है। कृषि विभाग के उपसंचालक केएस खपेडिय़ा का कहना है कि इसके लिए किसान आवेदन करते हैं। समिति के माध्यम से चयन होता है। किसान यदि खेती के साथ ही किसी पार्टी से जुड़े हैं तो इसमें कोई परेशानी नहीं है।