
हिंडन एयरबेस सुरक्षा में चूक, संदिग्ध के घुसने से मचा हड़कंप
गाजियाबाद। गाजियाबाद में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले हिंडन एयरबेस ( Hindon Air Base ) में गुरूवार को संदिग्ध के घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, हिंडन एयरबेस के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मुकेश नाम का युवक प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गया। इसके बाद आनन-फानन में एयरफोर्स ( Airforce ) की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुकेश का मकसद क्या था, यह जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। हालांकि, मुकेश लगातार बयान बदल रहा है। उसे साहिबाबाद पुलिस को सौंप दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पूरा मामला शुक्रवार सुबह सामने आया। शुरुआती दौर में कई अफवाहें उड़ती रहीं। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि हिंडन एयरबेस के प्रतिबंधित क्षेत्र में मुकेश नाम का एक युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। उसे हिंडन एयरबेस पुलिस ने रोका और गहन पूछताछ की।
इस बीच मुकेश किसी तरह का कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया। उसका कहना था कि उसे नहीं पता वह कैसे इस एरिया में घुस आया। वहीं सूचना मिलते ही संदिग्ध मुकेश के परिजन भी गुरूवार शाम को दिल्ली से थाने पहुंच गए। वहां उसके पिता ने बताया कि मुकेश की मानसिक स्थिती ठीक नहीं रहती है। वह अक्सर घर से गायब हो जाया करता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह कोई चांस नहीं लेना चाहते। मुकेश को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मुकेश के बारे में गहनता से जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि जहां पर मुकेश घूमता दिखाई दिया था, वह हिंडन एयरबेस का प्रतिबंधित क्षेत्र है। वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारी भी बिना किसी परमिशन के दाखिल नहीं हो सकते हैं।
Updated on:
19 Jul 2019 03:14 pm
Published on:
19 Jul 2019 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
