
गाजियाबाद के थाना खोड़ा कॉलोनी क्षेत्र के इंदिरा गार्डन इलाके में न्यू अजंता पार्क वार्ड नंबर 11 में अचानक उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब वहां स्थित एक निजी मकान के सेप्टिक टैंक को कुछ सफाई कर्मी साफ कर रहे थे। अचानक की सफाई करते वक्त सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस बनी और दो मजदूर बेहोश हो गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। जैसे ही जानकारी स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो तमाम प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। फिलहाल दोनों सफाई कर्मियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जिस घर का सेप्टिक टैंक की सफाई की जा रही थी। उसके मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह के वक्त इंदिरा गार्डन न्यूज़ अजंता पार्क के वार्ड नंबर 11 में स्थित एक मकान के सेप्टिक टैंक की सफाई की जा रही थी। जिस वक्त सेप्टिक टैंक साफ किया जा रहा था। अचानक ही उसमें जहरीली गैस बनी और 2 मजदूर बेहोश हो गए। हालांकि आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही दोनों ही सफाई कर्मियों ने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सेप्टिक टैंक की सफाई की जा रही थी। पहली बार टैंक का मलबा निकाल लिया गया था लेकिन दूसरी बार जब सफाई कर्मी टैंक में घुसे तो अचानक ही उसमें जहरीली गैस बन गई और दोनों सफाई कर्मी बेहोश हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए खोड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि इंदिरा गार्डन के न्यू अजंता पार्क वार्ड नंबर 11 में एक मकान का सेप्टिक टैंक साफ किया जा रहा था। इसी दौरान सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस बनी इस दौरान करीब 38 वर्षीय सुनील और 32 वर्षीय सुनील नाम के दो सफाई कर्मी बेहोश हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीड़ित परिवार के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जिस शख्स का सेप्टिक टैंक सफाई किया जा रहा था। उसके खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Published on:
16 Oct 2022 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
