
स्कूटी सवार दो युवकों के साथ अचानक हुआ ऐसा कि चारों तरफ छा गया सन्नाटा
गाजियाबाद. एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर सामने आया है। यहां तेज रफ्तार वाहन ने दो युवकों को उस वक्त रौंद दिया, जब वह दोनों अपनी ड्यूटी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दूसरा युवक भी जिंदगी से हार गया। दोनों युवक थाना साहिबाबाद इलाके की अर्थला कॉलोनी के रहने वाले थे। जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की सूचना उनके परिजनों को लगी तो इलाके में कोहराम मच गया । आश्चर्य की बात यह है कि वह तेज रफ्तार वाहन इन्हें कुचलता हुआ चला गया, लेकिन कोई भी शख्स उस वाहन का नंबर तक नहीं नोट कर पाया। इससे पहले थाना साहिबाबाद इलाके में देर रात एक और तेज रफ्तार वाहन ने दिल्ली बॉर्डर के नजदीक एक अज्ञात शख्स को कुचल दिया था। पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भी नहीं पाई थी, तभी इस दर्दनाक हादसे की सूचना पुलिस को मिली। फिलहाल, पुलिस ने इन दोनों युवकों के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उस जानलेवा वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में दिल्ली बॉर्डर के पास देर रात एक तेज रफ्तार वाहन ने एक शख्स को कुचल दिया, जिस की मौके पर ही मौत हो गई थी। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई थी । वही दूसरा हादसा शनिवार की सुबह उस वक्त हुआ, जब आईटीआई कॉलेज के पास बने पाल ढाबा के सामने जब दो युवक स्कूटी पर सवार थे। जिनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । इस दौरान इनमें से एक युवक जिसका नाम अंकित है, उसकी मौके पर मौत हो गई थी । वहीं, प्रवेश को गंभीर हालत में मोहन नगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इसके साथ ही पुलिस अज्ञात जानलेवा वाहन की तलाश में जुट गई है।
Published on:
16 Dec 2018 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
