27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसद में पीएम मोदी से राहुल के गले मिलने को राजनाथ ने बताया चिपको आन्दोलन

महागठबंधन को गृह मंत्री ने बताया काठ की हांडी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 12 Aug 2018, 3:45 PM IST

Rajnath singh

संसद में पीएम मोदी से राहुल के गले मिलने को राजनाथ ने बताया चिपको आन्दोलन

मेरठ. उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की मेरठ में दो दिवसीय बैठक के दौरान भाजपा ने मिशन 2019 का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा ने दलितों, पिछड़ों को साधने के साथ ही हिंदुत्व लहर चलाने की भी कोशिश की। कश्मीर और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर एनआरसी के मुद्दे को भी दमकर हवा दी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग एनआरसी को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। मैं विपक्ष से जानना चाहता हूं कि किसी सरकार को क्या यह पता नहीं होना चाहिए कि देश में कितने देशी हैं या विदेशी। जनता को यह नहीं जानना चाहिए? जहां तक कश्मीर का सवाल है। हमारी सेना के जवान रोज दो, चार, छह, आठ को टपका देते हैं। आतंकवादी कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन उनमें दहशत पैदा हुई है।

खबर से संबंधित वीडियो न्यूज देखने के लिए इस लिंक को क्लिंक करें- 2019 लोकसभा चुनाव के लिए मेरठ में भाजपा का महामंथन


वहीं, इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की झप्पी पर भी तंज कसा। राजनाथ ने कहा कि संसद में आपने देखा होगा कि वह प्रधानमंत्री से प्यार करने चले गये। ऐसा चिपको अभियान इससे पहले आपको देखने को नहीं मिला होगा। उन्होंने राहुल गांधी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जिस पार्टी के अध्यक्ष को संसद की गरिमा का ख्याल नहीं, वह प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहा है। इसके अलावा कांग्रेस के नेतृत्व में बनने वाले महागठबंधन पर प्रहार करते हुए राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए की काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ने वाली। राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों को पच नहीं रहा। कांग्रेस एंड कंपनी अविश्वास प्रस्ताव लाई और औधें मुंह गिरी। भाजपा पारिवारिक पॉलिटिकल एंटरप्राइजेज नहीं है। हम राजनीति शब्द के अर्थ और भाव को समझते हैं। हम संवाद की ओर व सन्मार्ग की ओर ले जाने की राजव्यवस्था चाहते हैं। विडंबना है कि यह शब्द अपना अर्थ व भाव खो चुका है। आइए हम इसे स्थापित करने का संकल्प लें।

यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव 2019 का यूपी से शंखनादः सीएम योगी ने खेल दिया बड़ा दलित कार्ड, मायावती हो सकती हैं बेचैन

मेरठ में आयोजित कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने संगठन और सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुझे पक्का विश्वास है कि केंद्र में सत्ता हासिल करने का एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश से गुजरेगा। राजनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा कि हुकूमत कैसे चलाई जाती है, योगी ने इसकी नजीर रखी है। भले ही योगी मुख्यमंत्री हों, लेकिन आपके घर का मंत्री मैं ही हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि चार वर्ष में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मस्तक ऊंचा किया है।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर को जल्द मिलेगा एक और मेट्रो का तोहफा, लोगों में खुशी की लहर
चुनावी अभियान में सभी समीकरण सजाने में लगे राजनाथ ने कार्यकर्ताओं को मर्यादा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि रावण राम से अधिक धनवान, बलवान और ज्ञानवान थे। लेकिन, पूजा रावण की नहीं, बल्कि मर्यादाओं का पालन करने वाले भगवान श्रीराम की होती है। आप काम किए जाओ, याचना मत करो। फल अवश्य मिलेगा। इस जन्म में नहीं मिलेगा तो अगले जन्म में मिलेगा। इसकी पक्की गारंटी है। आपने बूथ खड़ा कर दिया। बूथ जीता, चुनाव जीता, देश जीता, सरकार बनी। पीएम की नीति पर विपक्ष सवाल खड़ा कर सकता है। काम अधिक हुआ, कम से कम इस पर बहस हो सकती है लेकिन, पीएम की नीयत पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 350 सीट का लक्ष्य दिया है। हम इसे भी प्राप्त कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग