1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस ने किया जिस्मफरोशी गैंग का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजियाबाद में जिस्मफरोशी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। मौके पर छापेमारी के दौरान चार लोगों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस मकान के अंदर दाखिल हुई तो वहां का मंजर देख दंग रह गई।  

less than 1 minute read
Google source verification
ghaziabad_news

मंगलवार रात पुलिस ने गाजियाबाद में एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिलने पर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक सामग्री के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

किराए पर लिया था मकान
पुलिस ने संचालिका और तीन महिला समेत एक युवक को पकड़ा तो पता चला कि कुछ दिन पहले ही मकान किराए पर लिया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस मकान में बीते कुछ दिनों से संदिग्ध परिस्थिति में महिलाओं और पुरुषों की आवाजाही है।

पुलिस पहुंची तो आपत्तिजनक हाल में मिली महिला और युवक
मंगलवार की रात जब पुलिस ने राजनगर में मकान में देह व्यापार की सूचना मिलने पर छापेमारी की तो मौके से पुलिस ने संचालिका और तीन महिला समेत एक युवक को पकड़ा। मौके से एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि पकड़ी गई महिलाओं में से एक महिला पहले भी दो बार ऐसे ही मामलों में पकड़ी जा चुकी है।


कुछ दिनों से चल रही संदिग्ध गतिविधि
जानकारी मिली कि इस मकान में बीते कुछ दिनों से संदिग्ध परिस्थिति में महिला एवं पुरुषों की आवाजाही हो रही है। सूचना पाकर टीम गठित कर मकान पर छापा मारा गया। वहां संचालिका और दो महिलाएं मिलीं। एक कमरे में एक महिला और एक युवक आपत्तिजनक परिस्थिति में मिले।

पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में कार्रवाई की है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। महिलाओं में एक महिला संचालिका है। उसने 15 दिन पहले ही मकान किराए पर लिया था। इससे पूर्व यही महिला कविनगर एवं सिहानी गेट से देह व्यापार के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है। -एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव

Story Loader