
Weather Update: इन जिलों में आज भीषण बारिश के आसार, छह घंटे में बदलेगे मौसम के हालात
UP Weather Update Today: IMD के ताजा अपडेट के अनुसार आज रविवार को कुछ जिलों में Rain की संभावना बन रही है। यूपी के पश्चिम जिलों के Sunday को बारिश होने का IMD alert जारी किया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आज 13 अगस्त से पूर्वी भारत में बारिश की तीव्रता कुछ बढ़ेगी। जिसका असर यूपी के जिलों में भी पड़ेगा। हालांकि इस समय उत्तराखंड में भीषण बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते पश्चिम यूपी में भी हालात खराब हैं। मुजफ्फरनगर के कुछ गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। आज रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्य भारत में आज रविवार को बारिश का अनुमान जताया है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। गत शुक्रवार को मेरठ समेत दिल्ली और कई राज्यों में बारिश हुई। वहीं, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त(रविवार) को पश्चिम यूपी और मध्य यूपी में बारिश की आशंका है।
वहीं मौसम विभाग की माने तो आज मध्य भारत में शनिवार को बारिश की संभावना है।
ओडिशा में 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक बारिश का अनुमान है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 14 और 15 अगस्त और झारखंड में 15 अगस्त से 16 अगस्त के बीच बारिश होगी। जबकि बिहार में 13-14 अगस्त तक बारिश की आशंका है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 14 अगस्त से पूर्वी भारत में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिल्ली की अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है।
Published on:
13 Aug 2023 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
