
UP Weather News
UP Weather News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौदम का मिजाज राहत दे रहा है। लेकिन ये राहत ज्यादा दिन तक नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने चार मई तक यूपी के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की आशंका जताई है। सोमवार को गाजियाबाद समेत कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली थी। जिसके बाद पारा में काफी गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दो दिन यानी तीन मई तक बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के जोर पकड़ने से होगी बारिश
पिछले 24 घंटों में बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 34.4 डग्रिी सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा बरेली, मुरादाबाद और संभल समेत राज्य के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के जोर पकड़ने और राजस्थान में प्रभावी चक्रवात के चलते सोमवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश अथवा बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 से 40 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा के साथ बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, राय बरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर इन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें: Same-Sex Marriage: समलैंगिक विवाह के लिए कोर्ट पहुंचीं दो युवतियां, मंदिर में ले चुकी हैं सात फेरे
Updated on:
02 May 2023 12:41 pm
Published on:
02 May 2023 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
