2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: यूपी के इन जिले में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, अभी इतने दिन तक आपके शहर में मौसम रहेगा सुहाना

पश्चिमी यूपी में बदला मौसम का मिजाज सुबह से ही तेज आंधी के साथ बारिश भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

2 min read
Google source verification
demo pic

VIDEO: यूपी के इन जिले में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, अभी इतने दिन तक आपके शहर में मौसम रहेगा सुहाना

नोएडा। बादलों की लुका-छिपी के बाद आखिरकार तेज गर्मी का सामना कर रहे नोएडावासियों के चेहरे पर बारिश ने मुस्कान बिखेर दी। दिल्ली एनसीआर में सुबह से हो रही झमाझम बारिश हो रही है। मई महीने में तेज धूप औऱ लू के बीच अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत दी है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे उत्तर भारत में तापमान कम रहेगा। बारिश के बाद एनसीआर में 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

सुबह करीब सात बजे से ही तेज आंधी के साथ ही बारिश हो रही है। नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, बुलंदशहर, मेरठ, समेत कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। गौरतलब हो की पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी वृद्धि देखी गई। तेज धूप और गर्मी ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। लेकिन एकाएक बुधवार को सुबह अचानक ही आसमान में काले बादल छा गए और जमकर बारिश होने लगी। वहीं मॉनसून से पहले ही हो रही बारिश ने लोगों के साथ ही गर्मी से बेहाल हो रहे पेड़-पौधों को भी संजीवनी मिली।

वहीं दूसरी तरफ बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर पड़ गई है। इस समय गेहूं की निकासी का काम चल रहा है। जिससे बारिश गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी। लेकिन मंगलवार और बूधवार को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। पार्को में लगे पेड़-पौधों से धूल मिट्टी हटने से भी रौनक लौट आई है। वहीं सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई थी। वहीं ये मौसम अगले 48 घंटे उत्तर भारत में बना रह सकता है और 17 मई लोगों को गर्मी से थो़ड़ी राहत मिलेगी। हालाकि पश्चिंमी यूपी में अभी मॉनसून आने में वक्त है। मौसम विभाग ने मॉनसून जून के आखिरी में आने की संभावना जताई है।

Story Loader