
west up bulletin@ 8 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें
हापुड़ लिंचिंग पीड़ित की याचिका पर अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
हापुड़. उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के बाजेधा खुर्द गांव में लिंचिंग में 18 जून को कासिम की हत्या का मामला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। इस मामले में दूसरा पीड़ित और एक मात्र चश्मदीद समीउद्दीन ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायरकर आरोपियों की ज़मानत रद्द करने की मांग की है। इसके साथ ही लिंचिंग केस का ट्रायल उत्तर प्रदेश से बाहर करवाने की भी मांग की है। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई की अपील की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की तारीख सोमवार को तय की है। इसके साथ ही हापुड़ लिंचिंग मामले पर सपा के सांसद जावेद अली खान ने कहा कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ नए सिरे से जांच होनी चाहिए, जिस पुलिस अधिकारी ने केस को कमजोर किया है, उसकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
जमानत पर रिहा हापुड़ लिंचिंग का मुख्य आरोपी बोला एक नहीं, हज़ारों को मारूंगा
गाजियाबाद. हापुड़ लिंचिंग में एस शख्स की हत्या और एक को घायल करने के आरोपियों में से चार पुलिस की करतूतों की वजह से पहले जमानत पर रिहा हो गए और अब खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। इन आरोपियों में से मुख्य आरोपी राकेश सिसोदिया को कानून का कोई डर नहीं है। वह यह बात गर्व से कह रहा है कि एक नहीं हज़ारों को मारेंगे। दरअसल, एनडीवी टीवी ने एक स्टिंग ऑपरेशन कर इसके असली चेहरे को सभी के सामने ला दिया है। इस स्टिंग ऑपरेशन में सिसोदिया ने जो बाते कही है। उसे सुनकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। आपको यह भी समझ में नहीं आएगा कि इस देश में कानून का राज है भी या नहीं। स्टिंग में सिसोदिया खुलेआम यह कहता हुआ दिख रहा है कि एक नहीं हज़ारों को मार देगा। इसके साथ ही वह अपने किए पर शर्मिंदा होने के बजाए खुलेआम उसका बखान कर रहा है। वह कहता दिख रहा है कि वह गाय की हत्या कर रहा था। इसलिए हमने भी उसकी हत्या कर दी। अगर अब भी कोई गाय की हत्या करेगा तो उसकी भी हत्या कर दूंगा। उसने जेल में गुजारे दिन का भी बहुत ही गर्व के साथ बखान किया। राकेश ने बताया कि ज़मानत पर जेल से छूटने के बाद उसका हीरो की तरह स्वागत हुआ और इससे उसके समर्थकों की फौज भी बढ़ गई। इस पूरे मामले में उसे एकमात्र ग़लती यह नजर आई कि इस पूरी घटना का उसके लड़कों ने मोबाइल पर वीडियो बना लिया। उसने बताया कि इस बार पुलिस उनके साथ है, जबकि पिछली सरकारों में ऐसा नहीं होता था। वहीं, मरते वक्त कासिम को पानी नहीं देने पर बोला कि जब वह पानी मांग रहा था तो मैंने कहा तुझे पानी पीने का हक नहीं है। तूने मरती हुई गाय को पानी नहीं दिया है और ये मेरी फौज तुझे भी नहीं छोड़ेगी। शायद उसे इसलिए डर नहीं है कि जो लोग उसे जेल से निकालकर हीरो की तरह घर ले गए, उनकी पहुंच सरकार के भीतर है?
पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें- हापुड़ लिंचिंग के मुख्य आरोपी के स्टिंग से मची खलबली, होश उड़ाने वाला है बयान
मां-बाप को बिना बताए मुस्लिम बच्चा निकल गया था कांवर लाने
हापुड़. सावन के महीने में यूं तो लाखों शिवभक्त हाथों में कावड़ लिए कहीं भी नजर आ जाते हैं। लेकिन हापुड़ जिले में 6 साल का एक ऐसा नन्हा मासूम काविया लोगोंं के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। दरअसल, ६ साल का ये मासूम कांवर एक मुस्लिम बच्चा है। वह बुलंदशहर का रहने वाला है। उसका दावा है कि भगवान भोलेनाथ से स्वयं सपने में आकर उससे हरिद्वार से जल लाने के लिए कहा था। इसके बाद वह बिना माता-पिता को बताए ही कांवर लाने के लिए निकल पड़ा। लेकिन बच्चा भटककर हापुड़ पहुंच गया। स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस को सूचना दिए जाने पर हापुड़ कोतवाली लाया गया। इस मामले में सबसे खास बात ये है कि इस नन्हें मासूम का दावा है कि उसे सपने में भोलेनाथ के दर्शन हुए, जिन्होंने उसे हरिद्वार से कांवर लाने के लिए कहा, जिसके बाद वह घर से अपने परिजनों को बताए बिना ही कावड़ लेने के लिए घर से चल पड़ा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें- सपने में भोलेनाथ ने 6 वर्ष के मुस्लिम बच्चे से कांवर लाने को कहा, वीडियो में सुनें बच्चे की पूरी बात
Published on:
07 Aug 2018 09:01 pm

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
