
गाजियाबाद में 11 मई को निकाय चुनाव 2023 के लिए मतदान होगा। निकाय चुनाव में प्रत्याशी इस समय प्रचार में जुटे हुए हैं।
प्रशासन ने गाजियाबाद की नगर निगम, तीन नगर पालिका और 4 नगर पंचायतों के लिए मतदान केंद्रों की सूची तैयार हो चुकी है।
जिले की सभी निकायों में पिंक बूथ बनाए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर एक-एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। गाजियाबाद में बने पिंक बूथों की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों के हाथ में होगी।
पिंक बूथ में होगी ये व्यवस्था
मतदान के लिए बनाए गए पिंक बूथ में खास व्यवस्था की जाएगी। इस पिंक बूथ में पीने के लिए स्वच्छ पानी, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के खेलने की व्यवस्था और माओं के स्तनपान कराने की व्यवस्था की जाएगी।
पिंक बूथों को मतदान के दिन खास अंदाज में सजाया जाएगा। जिससे लैंगिक समानता और निकाय चुनाव में महिलाओं की सहभागिता का संदेश दिया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 11 मई को गाजियाबाद में निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर सभी निकाय में पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन पिंक बूथों में निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि बूथ पर मतदान कर्मियों से लेकर सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही होंगी। पिंक बूथ में वरिष्ठ नागरिकों और महिला मतदाताओं के लिए बैठने की व्यवस्था होगी। पिंक बूथ के अंदर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
Published on:
02 May 2023 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
