गाजीपुर

Ghazipur News : डेंगू ने पसारने शुरू कर दिए पांव, अब तक मिले 57 मरीज, स्वास्थ्य विभाग Alert

Ghazipur News : बारिश के बाद अब लोगों को डेंगू सता रहा है। गाजीपुर में डेंगू ने पांव तेजी से पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार तक यहां 57 मरीज डेंगू के चिह्नित हो चुके थे। जिला का स्वास्थ्य विभाग Alert मोड पर है।

less than 1 minute read
Sep 18, 2023
Ghazipur News

Ghazipur News : मानसून की बारिश अब थम सी गयी है। ऐसे में मच्छर जनित बिमारी डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। गाजीपुर जनपद में भी 57 मरीज मिलें से हड़कंप मचा हुआ है। इसमें 7 गंभीर मरीजों को असतालों में एडमिट किया गया है। इसके अलावा मलेरिया विभाग ने 12 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया है। इन लोगों के घरों में मलेरिया के लार्वा पाए गए हैं। मौसम के परिवर्तन से लगातार डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

इस अस्पताल में चल रहा इलाज

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ावा और कभी धूप कभी बारिश से संचारी रोगों को बल मिलता है। इसी क्रम में गाजीपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार तक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 57 मरीज अभी तक मिल चुके हैं।इसमें से 7 को महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी राजकीय मेडिकल कालेज के अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

12 को थमाई नोटिस

डेंगू के प्रसार के बाद जिला मलेरिया विभाग मलेरिया के लार्वे की जांच कर रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों लिए गए पानी के नमूनों में से 12 जगह मलेरिया के लार्वा होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद उन सभी को नोटिस भेज घर में साफ-सफाई रखने और पानी न जमा होने देने की चेतावनी दी गयी है।

Published on:
18 Sept 2023 09:13 am
Also Read
View All

अगली खबर