गज़ीपुर. कभी दोस्ती तो कभी सियासी दुश्मनी, कभी दूरियां तो कभी नज़दीकियां, समाजवादी पार्टी और यूपी के मुख्तार अंसारी के परिवार का रिश्ता प्रदेश की राजनीति में हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। लॉक कोविड 19 महामारी और लॉक डाउन के बीच अखिलेश यादव के एक पत्र में मुख्तार अंसारी के सबसे बड़े भाई और मुहम्मदाबाद के पूर्व विधायक सिबगतउल्लाह अंसारी के नाम के ज़िक्र के चलते यह एक बार फिर चर्चा में है। अखिलेश यादव ने यह पत्र लिखा तो अपने जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव को है, लेकिन इसमें ज़िक्र अंसारी परिवार के सबसे बड़े सिबगतउल्लाह अंसारी के नाम का होने से यह बेहद खास हो गया है।