26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओमप्रकाश राजभर बोले- मुजफ्फरनगर में दंगा… और ये सैफई में नाच सत्ता के लिए व्याकुल भारत मत बनो…

गाजीपुर की घटना को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिले हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। वही अखिलेश यादव पर जमकर बरसे।

2 min read
Google source verification
ओमप्रकाश राजभर | Image Source - 'X' @oprajbhar

ओमप्रकाश राजभर | Image Source - 'X' @oprajbhar

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। एक तरफ जहां सपा और कांग्रेस लगातार सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है। वही मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने आर्थिक सहायता के साथ जमीन और आवास के कागजात सौंपा। परिवार को हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया।

गाजीपुर के कटारिया गांव में एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में दंगा करने की फिराक में है। वह चाहे बहराइच का मामला हो या फिर बरेली संभल हर जगह यह लोग दंगा कराना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में न दंगे हुए न कर्फ़्यू लगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में 9 साल में ना तो कहीं दंगे हुए ना कर्फ्यू लगा। सपा शासन काल में एक हजार दंगे हुए। 12 सौ लोगों की जनहानि हुई।मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे। यह सफाई में बैठे नाच देख रहे थे। आज जाति का नाम लेकर उभार रहे हैं। हम तो कह रहे हैं कि मुजफ्फरनगर में यादव को मुसलमान मार रहे थे। आप वहां क्यों नहीं गए? जिले में अमन चैन का माहौल है। लोग अमन चमन से रह रहे हैं। उसको बिगड़ने का काम करेंगे। आपके लोग यहां आकर उपद्रव करेंगे और राजनीति करेंगे? यह राजनीति का प्लेटफार्म नहीं है। परिवार गरीब कमजोर हैं। उसकी मदद करिए।

प्रदेश और जिले को अमन चैन से रहने दीजिए

प्रदेश और जिले को अमन चैन से रहने दीजिए। योगी जी की सरकार है। कोई भी अपराधी अपराध करने की हिम्मत करता है। तो 24 घंटे के भीतर जेल में होता है। इसलिए हम कहेंगे सत्ता के लिए व्याकुल हो… व्याकुल भारत मत बनो। अभी सत्ता के लिए दिन बहुत दूर है। दूसरे जन्म में मिलेगी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक का नाम लेते हुए कहा कि वह तो उनकी कृपा थी आप मुख्यमंत्री बन गए।