
ओमप्रकाश राजभर फोटो सोर्स ANI
गाजीपुर में मंत्री ओम प्रकाश राजभर करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उन्होंने 5 लाख रुपये का चेक, 1.5 बीघा जमीन के कागजात और मुख्यमंत्री आवास से जुड़ा दस्तावेज सौंपा। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर दंगा कराने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। और सरकार की कानून-व्यवस्था पर जोर दिया।
गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने सियाराम विश्वकर्मा और उनके परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का चेक, 1.5 बीघा जमीन के पट्टे के कागजात और मुख्यमंत्री आवास से संबंधित दस्तावेज सौंपे। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वह यहां आए हैं। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और कमजोर लोगों के साथ खड़ी है। उनकी हर तरह से सहायता की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सपा प्रदेश में दंगे कराने की फिराक में है। यह लोग चाहते हैं कि प्रदेश में अशांति फैले। उन्होंने कहा कि चाहे बहराइच का मामला हो या बरेली और संभल, हर जगह ये लोग दंगा कराने की कोशिश करते हैं। राजभर ने दावा किया कि योगी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में कहीं भी दंगे और कर्फ्यू नहीं लगे, जबकि सपा शासनकाल में एक हजार दंगे हुए और 12 सौ लोगों की जान गई। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय हालात गंभीर थे। लेकिन सपा के लोग सक्रिय नहीं थे।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में अमन-चैन का माहौल है। और लोग शांति से रह रहे हैं। ऐसे में किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का मंच नहीं है। सभी को गरीबों की मदद करनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में कोई भी अपराधी अपराध करता है तो 24 घंटे के भीतर जेल में होता है। उन्होंने विपक्ष पर सत्ता के लिए बेचैन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाएगी। और प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहेगी।
Published on:
26 Apr 2026 07:35 am
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
