3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिका भोजपुरी एक्टर निरहुआ का 2 मंजिला मकान, जानें किसने खरीदा

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब जानकारी आ रही है कि निरहुआ का गाजीपुर वाला घर बिक गया है। इस घर को भोजपुरी के फेमस विलेन संजय पांडे ने खरीदा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद शेयर की है।

2 min read
Google source verification
nir

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब जानकारी आ रही है कि निरहुआ का गाजीपुर वाला घर बिक गया है। इस घर को भोजपुरी के फेमस विलेन संजय पांडे ने खरीदा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद शेयर की है।

nirhua2.jpg

दिनेश लाल यादव एक्टर के साथ-साथ गायक भी हैं। इसके अलावा, वे एक पॉलिटिशियन भी हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट से आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और अब वो वहां के सांसद हैं।

nirhua4.jpg

भोजपुरी के फेमस विलेन संजय पांडे ने निरहुआ के इंस्टाग्राम पर घर का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों दिनेश लाल यादव निरहुआजी और प्रवेश लाल यादवजी की ये बिल्डिंग मैंने चंद्रकांत यादव से खरीद ली है। अब ये मेरी है।’

nirhua_1.jpg

संजय पांडे की इस पोस्ट पर प्रवेश लाल यादव ने कमेंट किया है। इस पर संजय पांडे ने जवाब देते हुए लिखा, ‘गलत इंसान को प्रॉपर्टी की देखभाल के लिए रखा है’। दरअसल, निरहुआ के घर बिकने की ये खबर सच नहीं है। संजय पांडे ने निरहुआ के घर के साथ एक रील बनाया है, जिसमें वो अमिताभ बच्चन की आवाज पर लिप सिंक कर रहे हैं।