5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगीपुर उप चुनाव : कितने असरदार, ये रसूखदार

जीत के लिए सभी दलों की प्रतिष्ठा दांव पर

2 min read
Google source verification

image

Ashish Kumar Shukla

May 09, 2016

election

election

गाजीपुर.जंगीपुर उप चुनाव की रणभेरी बज चुकी
है आगामी सोलह मई की शाम तक सबकी किस्मत मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगी चाहे वो जो
हो। इस चुनाव के मद्देनज़र अगर देखें तो सपा, भाजपा, भासपा, कांग्रेस और निर्दल
उम्मीदवारों ने आजकल दिन रात एक कर रखा है और उनके समर्थन में उनके रसुखदारों
समर्थक और राजनेता भी क्षेत्र के एक एक गांव और चट्टी की हद नाप रहे हैं।

अपनी मां किस्मतिया
देवी "सपा प्रत्याशी" के पक्ष में जहाँ खुद स्व. कबीना मंत्री के जिला
पंचायत अध्यक्ष पुत्र समर्थकों संग रोज कम से कम दस बीस गाँव में जनसम्पर्क कर रहे
हैं वहीं उनके समर्थन में जनपद के और निकटवर्ती जनपदों के रसूखदार कद्दावर
सपा के मंत्री, विधायक और नेता
जंगीपुर विधानसभा में जनसम्पर्क कर लोगों से सपा के पक्ष में वोट करने की अपील
किये जा रहे हैं। सुनने में आया है कि 12 व 14 मई को नेता जी के
परिवार से भी कबीना मंत्री शिवपाल यादव व धर्मेंद्र यादव भी जन सभा करेंगें।

वहीं कांग्रेस और
भासपा प्रत्याशी भी जी जान एक किए हुए हैं, जहाँ कांग्रेस के
रसूखदार प्रदेश व जनपद स्तरीय नेता अपने प्रत्याशी के पक्ष में गाजीपुर आ कर
कार्यकर्ताओं से मिलकर जनसम्पर्क किए वहीं भासपा के संस्थापक और राष्ट्रीय नेता
सहित कई छोटे बड़े नेता जो अपने वोटरों के बीच पकड़ रखते हैं वो लगातार जनसम्पर्क
किए जा रहे हैं और वर्तमान सरकार के खिलाफ प्रचार कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में
समर्थन जुटाने की हर संभव कोशिश किए जा रहे हैं।

वहीं भाजपा
प्रत्याशी रमेश कुमार सिंह पप्पू के पक्ष में भाजपा के पूर्व विधायक व मंत्रियों
के साथ गाजीपुर सांसद व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा जैसे बड़े राजनेता लोक सभा
कार्यवाही को छोड़कर पूरा समय दे रहे हैं। लगभग दस से ज्यादा जगहों पर रोज जनता के
बीच समारोह के माध्यम से अपनी विकास योजनाओं और नीतियों से अवगत कर वोट मांग रहे
इन रसूखदार राजनेताओं का असर क्या और कितना रहेगा यह तो अगली 19 मई को ही पता
चलेगा।

जनता के बीच
चुनावों के ऐन वक्त इतने कद्दावर और रसूखदार राजनेताओं का अपने अपने प्रत्याशियों
के पक्ष में चुनाव प्रचार किस प्रत्याशी के पक्ष में क्या गुल खिलाएगा यह कह पाना
फिलहाल बड़ा मुश्किल सा है क्योंकि स्थानीय वोटर्स से बातचीत के आधार पर यह तो समझ
में आ रहा है कि जनता भी सब समझ बूझ रही है और लगता है कि आगामी 16 मई को पोलिंग के
दिन जंगीपुर का वोटर्स रसुखदारों के प्रभाव से प्रभावित कम उनके क्रिया कलापों और
कार्यों से ज्यादा प्रभावित होकर वोट देगा।

क्यूँ.......?क्यूँकि ये पब्लिक
है जनाब, सब जानती है।

ये भी पढ़ें

image