2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब फफक कर रो पड़े पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, प्रधानपति की हत्या के बाद पहुंचे थे घर

पूर्व सांसद अफजाल अंसारी पूरी मजबूती से साथ रहने का वादा कर दिया

2 min read
Google source verification
crime

जब फफक कर रो पड़े पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, प्रधानपति की हत्या के बाद पहुंचे थे घर

गाजीपुर. जिले के दुल्लहपुर थाना इलाके मालीपुर निवासी प्रधानपति दिनेश कुशवाहा की हत्य़ा के बाद पूरा इलाका गम और शोक में हैं। हर कोई इस बात से परेशान है कि आखिर दिनेश को किसने मार डाला। लेकिन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ पूर्व सांसद अफजाल अंसारी पूरी मजबूती से साथ रहने का वादा कर दिया।

शुक्रवार को दिनेश के घर अंसारी पहुंचे थे। उनको देख परिवार वालों के आंसू फूट पड़े। हर किसी ने उन्हे अपना दर्द सुनाया तो पूर्व सांसद भी इस दुख की घड़ी में खुद को रोक नहीं पाए। परिवार को रोते बिलखते देख वो खुद फफक कर रोने लगे। उन्हे रोता देख वहां खडे उनके समर्थकों के भी आंखों में आंसू आ गए। इस बीच पूर्व सांसद ने प्रधानपति को एक होनहार समासेवी बताया कहा कि ऐसे लोग समाज की भलाई के लिए ही काम करते हैं लेकिन फिर भी इनकी सुरक्षा न हो पाना सरकार को फेलेवर है। उन्होने कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले दिनेश ने मुझसे कहा था कुछ लोग गांव के विकास में बाधा डालने का कार्य कर रहे है । सरकार की यह उपलब्धि है कि आये दिन हत्या हो रही लोग उलझाने में जुटे है।

पूर्व सांसद ने कहा कि पुलिस जल्द घटना को बेनकाब कर साजिशकर्ता को सबके सामने लाये । दिनेश की हत्या से गहरा सदमा लगा जिसका भरपाई नही हो पाएगी । अफजाल अंसारी परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया साथ ही थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी से भी घटना की जानकारी ली । इस मौके पर पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, रितेश कुमार , मधुसूदन पाण्डेय ,डॉ लल्लन यादव ,सुदामा यादव ,बलिराम पटेल , आनन्द यादव ,सुरेश यादव ,रामजी कुशवाहा ,बालचन्द कुशवाहा ,सुखारी राम ,लालजी यादव ,अजय यादव ,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ,जगदीश कुशवाहा ,नरेंद्र मौर्य ,केशव यादव ,लालजी यादव रामबृक्ष यादव उपस्थित रहे।

Story Loader