Ghazipur Crime : शहर कोतवाली निवासी युवक को 11 सितंबर को पुरानी रंजिश में गोली मारी गई थी। अब इस मामले में घरवालों को धमकी भी मिल रही है।
Ghazipur Crime : गाजीपुर शहर कोतवाली के तुलसी सागर वार्ड में 11 सितंबर को हुए गोलीकाण्ड में घायल के घरवालों को अब धमकी मिल रही है। इसके बाद घायल आलोक बलवंत (19) की अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वहीं इस पूरे मामले में लीपापोती करने पर शहर कोतवाल और विवेचक चौकी प्रभारी गोराबजार को निलंबित कर दिया है। वहीं 5 दिन बाद हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाकर पुलिस मामले में आरोपियों के घर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। युवक को गोली उस वक़्त मारी गई थी जब वह अपने एक मित्र के साथ PUBG खेल रहा था।
परिजनों को फोन पर मिली धमकी
11 सितंबर को पीड़ित अलोक बलवंत प्रीतम नगर कालोनी अपने दोस्त विकास के साथ बैठकर PUBG उसी समय निवासी निखिल अपने साथी के साथ पहुंचा और पुरानी रंजिश में गोली मार दी जो बलवंत के कंधे में फंस गयी, पर पुलिस ने लीपापोती शुरू की उधर दर्द से कराह रहे बलवंत का प्राइवेट अस्पताल में परिजनों ने एक्सरे कराया तो गोली की पुष्टि हुई। वहीं मुकदमा हत्या के प्रयास में दर्ज होने के बाद अब परिजनों को फोन से धमकी दी गयी है, जिसकी शिकायत पर पीड़ित की अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
शहर कोतवाल और गोराबाजार चौकी प्रभारी निलंबित
प्राइवेट अस्पताल में जब एक्सरे में गोली की पुष्टि हुई तो परिजनों ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल से मुलाकात कर शिकायत की जिसपर उन्होंने पीड़ित के हाल और पुलिस की लापरवाही से एसपी ओमवीर सिंह को अवगत कराया। इसपर उन्होंने ततकाल प्रभाव से कोतवाल तेज बहादुर सिंह और विवेचक गोरा बाजार चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर प्रकरण की जांच एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार को सौंपी है।