
Ghazipur News
Ghazipur News : गाजीपुर के कासिमाबाद थानाक्षेत्र के एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चबुतरे पर कुर्सियां रखकर पंचायत हो रही है। इसी में बैठा एक त्रिपुंडधारी व्यक्ति हाथ में पिस्टल लेकर किसी को फिल्मी स्टाइल में धमका रहा है। वीडियो वायरल होते ही गाजीपुर से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। पहले लोगों ने सोचा की किसी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग हो रही है पर बाद में जब पुलिस ने छानबीन की तो पुलिस भी एक बारगी सकते में आ गई। फिलहाल उक्त व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
आज के बाद ई नौटंकी न हो
वायरल वीडियो में हत्यारोपी सोनू सिंह पहलवान गालियों के साथ किसी को असलहा लहराते हुए धमकी दे रहा है कि कब से कहा जा रहा था तो बैठे क्यों नहीं। आज के बाद ई नौटंकी न हो। बीच में कोई बोलने की कोशिश करता है तो उसे भी सोनू सिंह रोक देता है।
हत्या के मामले में जमानत पर रिहा होकर आया है बाहर
इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि उक्त वयक्ति हत्यारोपी है। हत्या के मामले में जेल से 4 साल बाद 4 महीना पहले ही जमानत पर छूटा है। कासिमाबाद थानाक्षेत्र के एक गांव में कसी को धमकाने गया था जहां उसने असलहा लहराते हुए धमकी भी दी है।
रद्द होगी जमानत
एसपी ने बताया कि तहकीकात की जा रही है और इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया गय है। इसके आलावा कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर उक्त की जमानत भी रद्द करने की मांग की जाएगी।
इस मामले में गया था जेल
पुलिस रिकार्ड के अनुसार गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के डाही के ग्राम प्रधान जयप्रकाश राम (35 वर्ष) को 23 अगस्त 2017 की शाम को अलावलपुर चट्टी पर सरेआम रंगदारी न देने पर गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान 10 सितंबर को वाराणसी में मौत हो गई थी। इस मामले में सोनू सिंह पहलवान निवासी डाही को जेल भेजा गया था जो कुछ माह पूर्व जमानत पर बाहर आया है।
Published on:
24 May 2023 05:10 pm

बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
