Ghazipur News : इस दबिश के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि मुहम्मदाबाद सर्किल की पुलिस टीम ने जफर खां चंदा के आवास पर उसके और उसके बेटे की तलाश में ताबिश दी थी। मौके पर दोनों नहीं मिले।
Ghazipur News : अतीक अहमद की हत्या के बाद प्रदेश एक सबसे चर्चित माफिया मुख्तार अंसारी पर उत्तर प्रदेश सरकार का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। उसके गुर्गों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को भारी पुलिस फोर्स ने मुहम्मदाबाद सर्किल के सीओ हितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्तार के करीबी और बाराबंकी एम्बुलेंस मामले में फरार चल रहे जफर खां चंदा के आवास पर उसकी और उसके जिला बदर लड़के फरहान की तलाश में छापेमारी की। चंदा जमानत पर बाहर आया था पर
पुलिस के जूतों की धमक से गूंजा भट्टी मोहल्ला
गुरुवार की दोपहर भारी पुलिस फोर्स सीओ मुहम्मदाबाद के नेतृत्व में नगर के भट्टी मोहल्ला पहुंची तो पूरा मोहल्ला पुलि बूटों से गूंज उठा। हर खिड़की-हर दरवाजे पर लोग भारी पुलिस फोर्स देखने के लिए खड़े दिखे। पुलिस फोर्स सीधे मुख्तार के खास जफर खां चंदा के घर पहुंची और उसे चारों तरफ से घेर लिया। उसके बाद अधिकारी घर में दाखिल हुए।
नहीं मिले चंदा और फरहान
बाराबंकी एम्बुलेंस मामले में जेल गया जफर कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आया है और अपने भट्टी स्थिति निवास पर ही रह रहा है। वहीं उसके बेटे फरहान की अपराधी गतिविधि देखते हुए गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने चुनाव के पहले 6 महीने के लिए जिला बदर किया था। इन दोनों की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस को दोनों नहीं मिले।
पुलिस ने खंगाला घर का कोना-कोना
बाप बेटे की तलाश में पहुंची पुलिस ने शहर का कोना-कोना खंगाला और हर कमरे में सघन तलाशी ली। इस दौरान घर वालों से पूछताछ भी की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार घर में कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।