14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghazipur News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो 4 वर्षीय बेटी को लेकर महिला फरार, पति लगा रहा गुहार

4 वर्षीय पुत्री की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। यही नहीं वह घर से 50 हजार नगद और गहने भी ले कर गई है। बताया जा रहा है कि महिला को इंस्टाग्राम पर एक युवक से प्यार हो गया था। और वह उसी के साथ फरार हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

गाजीपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक 4 वर्षीय पुत्री की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। यही नहीं वह घर से 50 हजार नगद और गहने भी ले कर गई है। बताया जा रहा है कि महिला को इंस्टाग्राम पर एक युवक से प्यार हो गया था। और वह उसी के साथ फरार हो गई है।


करीमुद्दीनपुर के एक गांव के नसरुल्लाह अहमद की शादी 2016 में मऊ के दोहरीघाट की एक महिला से हुई थी। दंपति की एक 4 साल की बेटी है। नसरुल्लाह ने बताया कि उनकी पत्नी हमेशा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समय बिताती थी। 12 मई 2025 को वह बेटी को मिठाई दिलाने के बहाने घर से निकली। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। जांच में पता चला कि उसका इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से प्रेम संबंध था। महिला घर से सारे गहने और 50,000 रुपये नकद लेकर गई।
नसरुल्लाह ने पत्नी और बेटी की तलाश की। महिला की मां (पीड़ित की सास) को एक फोन आया, फोन पर युवक ने बताया कि उनकी बेटी (पीड़ित की पत्नी) अब उसके साथ है। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने पहले केवल गुमशुदगी दर्ज की। बाद में नसरुल्लाह ने एसपी से शिकायत दी। 22 मई 2025 को पुलिस ने अपहरण और विश्वासघात की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब महिला और बेटी की तलाश कर रही है।