23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर
मुन्ना बजरंगी की हत्या की खबर सुनते ही इस बीजेपी विधायक के घर में खुशी की लहर, ये है वजह
Play video

मुन्ना बजरंगी की हत्या की खबर सुनते ही इस बीजेपी विधायक के घर में खुशी की लहर, ये है वजह

गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या की खबर सुनते ही इस बीजेपी विधायक के घर में खुशी की लहर, अलका राय ने कहा, भगवान के यहां से मिला है न्याय ।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 9 Jul 2018, 3:18 PM IST

गाज़ीपुर. डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या पर स्व. विधायक कृष्णा नंद राय की विधायक पत्नी अलका राय ने खुशी जताई है। अलका राय ने कहा कि, हमें भगवान के यहां से न्याय मिला है। बता दें कि, जनपद के बसनिया चट्टी पर तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित 7 लोगो की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी सहित कई नामजद थे। सोमवार की सुबह जैसे ही मुन्ना बजरंगी की हत्या की खबर की सूचना आई। वैसे ही स्व0 विधायक के परिवार में खुशियों का माहौल हो गया। उनकी पत्नी व मोहम्दाबाद से विधायक अलका राय ने इस हत्या पर अपनी खुशी जताई और कहा कि, भगवान के यहां से उनको न्याय मिला है।

बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि, वह कभी अपने के लिए नहीं डरी लेकिन बच्चों को लेकर हमेशा डर बना रहता था। कुछ दिन पुर मुन्ना बजरंगी के पत्नी के भाई की हत्या हुई तो उस वक़्त भी उन लोगों ने उनके बच्चों को फ़साना चाहा था। लेकिन भगवान ने आज न्याय किया है। उन्होंने बात चीत में मुन्ना बजरंगी के साथ मऊ विधायक मोख्तार अंसारी का नाम भी जोड़ा है। बता दें कि, स्व.विधायक कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि हर साल उनके हत्या स्थान पर परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुण्यतिथि के रूप में भी मनाई जाती है।

input आलोक त्रिपाठी

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश