3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले सपा के साथ आई यह पार्टी, महागठबंधन में शामिल होने का किया ऐलान

भाजपा के खिलाफ यूपी में महागठबंधन बनाने को लेकर तैयारी भी जोर- शोर से चल रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 22 Jun 2018, 8:59 PM IST

akhilesh yadav

अखिलेश यादव

गाजीपुर. लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर यूपी के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के खिलाफ यूपी में महागठबंधन बनाने को लेकर तैयारी भी जोर- शोर से चल रही है। इसी के क्रम में समाजवादी पार्टी को बड़ी राहत तब मिली जब निषाद पार्टी ने 2019 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान कर दिया।

बता दें कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद अब उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में पहुंच कर अपने कार्यकर्ताओँ को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटे है। शुक्रवार को गाजीपुर के गोलाधरी गांव में एक जनसभा कर कार्यकर्ताओँ को जीत का मंत्र बताया और कहा कि हर हाल में गठबंधन के प्रत्याशी की 2019 लोकसभा चुनाव में जीत की बात कही। जनसभा में उन्होंनें फुल्लनपुर गांव के प्रधान अरबिन्द को अपने पार्टी का जिला प्रभारी नियुक्त किया।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय कुमार निषाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गाजीपुर में आज की रैली के माध्यम से लोगों को जगाने का काम किया जा रहा है और अनुसूचित जाति के लोगों की समस्या को सड़क से संसद तक ले जाएगें।

उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी लोगों आरक्षण के मुद्दे को भटका रहे हैं और इस सरकार को लेकर लोगों में नाराजगी है।जिसका नतीजा गोरखपुर, फूलपुर, कैराना और नूरपुर में देखने को मिला, जहां बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

इस मौके पर उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि निषाद पार्टी का समाजवादी पार्टी के साथ 2012 से गठबंधन और गठबंधन में ही हमलोग चुनाव लड़े है और 2019 का चुनाव भी हमलोग साथ लड़ेगें। निषाद पार्टी 2019 के चुनाव में अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन में जो सीटें मिलेगी उस पर ही वह चुनाव लड़ेगी और उसी के हिसाब से हम अपनी तैयारी कर रहे हैं।

BY- ALOK TRIPATHI

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश