UP Rain Forecast: UP के 54 शहरो में अगले 24 से 36 घंटों में अच्छी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। अगले तीन से चार दिनों तक मौसम सक्रिय रहेगा। यूपी में बीते 24 घंटों में बारिश की गतिविधियां मंद रहने के आसार हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही और धूप बदली की लुकाछुपी के बीच तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस ने परेशान किया।
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया, “मानसून अगले तीन से चार दिनों तक एक्टिव रह सकता है। झारखंड पर बना लो प्रेशर अब उत्तर प्रदेश पर आ गया है। पूर्वोत्तर तक एक ट्रफ उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। मंडल के जिलों में बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं। मानसून ट्रफ उत्तर की ओर शिफ्ट होने के साथ ही तराई वाले जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ सकती हैं।”
यूूपी के तराई वाले इलाके में अच्छी बारिश का अनुमान
यूपी के तराई वाले इलाके में बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और गोंडा में अच्छी बारिश हो सकती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बातया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान बारिश होने के आसार हैं। मानसून के प्रदर्शन से लग रहा है कि सामान्य बारिश मे रही कमी पूरी हो सकती है।
इस सप्ताह मानसून की सक्रियता
इस सप्ताह मानसून लखनऊ व आसपास के जिलों में सक्रिय रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश पर लो प्रेशर की मौजूदगी के साथ मानसून ट्रफ तराई में जाने के कारण तराई वाले जिलों में मानसून इस सप्ताह सक्रिय रह सकता है।