4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एग्जाम छूटने पर उतारे कपड़े, खुद पर चलाया ब्लेड, सड़क पर चीखता-चिल्लाता रहा युवक

समीक्षा अधिकारी पद के लिए 11 फरवरी को पूरे प्रदेश में परीक्षा कराई गई। इसी क्रम में 50 केंद्र गाजीपुर जिले में भी बनाए गए थे। इसमें कुल 21 हजार परीक्षार्थियों शामिल हुए थे।

2 min read
Google source verification
Ghazipur news.jpg

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जहां एक युवक अपने कपड़े फाड़कर सड़क पर घूमने लगा। उसने अपने ऊपर ब्लेड से भी कई वार किए। युवक के इस हालत के पीछे की वजह उसका एग्जाम छूटना है। मौके पर पुलिसकर्मी ने पहुंचकर उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो सिर्फ यही कहता रहा कि अब वो जिंदा रहकर क्या करेगा? घर लौटकर मां बाप को क्या मुंह दिखाएगा?

दरअसल, सैदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का निवासी सूरज यादव काफी समय से कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा था। इस बार उसे उम्मीद थी कि वह समीक्षा अधिकारी का एग्जाम पास कर लेगा। 11 फरवरी को आयोजित हुए इस एग्जाम में उसका एग्जाम सेंटर गाजीपुर के डीएवी इंटर कॉलेज में था। ऐसे में वह एग्जाम देने के लिए निकला, लेकिन सैदपुर के रावल मोड़ पर बस कुछ देर के लिए रूकी तो वह उतरकर टॉयलेट करने चला गया।

राहगीरों से नहीं मिली कोई भी मदद
जैसे ही वह बीएस से उतरा बस चल पड़ी। बस को रुकवाने के लिए वह काफी दूर तक भागता रहा, लेकिन बस नहीं रूकी। उसने राहगीरों और रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों से भी गुहार लगाई कि कोई बस का पीछा करके उसे उसमें चढ़ा दे। ऐसा इसलिए क्यूंकि उसी बस में उसका एडमिट कार्ड और दूसरे जरूरी डॉक्युमेंट्स थे। काफी मशक्कत के बाद जब उसे कोई मदद नहीं मिली तो उसने अपना आपा खो दिया।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने UP में घटाया 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का समय, क्या है इसके पीछे की वजह?

कपड़े फाड़ खुद पर चलाया ब्लेड
इसके बाद वह पागलों की तरह सड़क पर ही चिखने चिल्लाने लगा। इतना ही नहीं, उसने अपने सारे कपड़े फाड़ दिए और सड़क पर दौड़ते हुए अपने शरीर पर ब्लेड मारने लगा। इससे वह लहुलुहान हो गया। आपको बता दें कि समीक्षा अधिकारी पद के लिए 11 फरवरी को पूरे प्रदेश में परीक्षा कराई गई। इसी क्रम में 50 केंद्र गाजीपुर जिले में भी बनाए गए थे। इसमें कुल 21 हजार परीक्षार्थियों शामिल हुए थे।

Story Loader