3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghazipur School Bus Accident : स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में तीन सगे भाई घायल, दो वाराणसी रेफर

Ghazipur School Bus Accident : स्कूल बस और ट्रक की टक्कर की सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए परिजनों को सूचना दी, जहां दो बच्चों को बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ghazipur School Bus Accident Update

Ghazipur School Bus Accident Update

Ghazipur School Bus Accident : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मंगलवार की सुबह रामपुर मांझा थानाक्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। थानाक्षेत्र के देवकली बाजार में नेशनल हाइवे कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बस में सवार तीन बच्चों को गंभीर चोट आयी है। तीनों बच्चे सगे भाई हैं। इनमे दो की हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो उनमे कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक और बस को कब्जे में ले लिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

हाइवे कट पर टर्न ले रही बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनेश्वर इण्टरनेशनल स्कूल कुसुम्ही खुर्द की बस बच्चों को लेते हुए देवकली बाजार की तरफ आ रही थी। बाजार में आने के लिए हाईवे से यू टर्न ले रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल बस में सवार शिवम शर्मा (13), सत्यम शर्मा (11), अंशू शर्मा (9) घायल हो गये। जिसमें सत्यम व अंशू की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए ट्रामा सेण्टर वाराणसी भेजा गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों में मचा है कोहराम

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि 10 मिनट पहले ही बच्चों को बस में सवार किया था। तीनों बच्चे आपस में सगे भाई हैं और स्कूल में अलग-अलग कक्षा में पढ़ते हैं। वहीं विद्यालय प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे।

Story Loader