यूपी चुनाव के ऐलान के बाद प्रदेश भर में जारी आचार संहिता के बीच लालबत्ती लगी गाड़ी को देखकर पुलिस को संदेह हुआ कि आखिर प्रदेश में आचार संहिता के बाद भी किस तरह से लालबत्ती लगी गाड़ी दौड़ सकती है। ऐसे में पुलिस ने जब इन्हे रोका इन्होने खुद को पंजाब सरकार में मंत्री बता दिया। पर पुलिस ने जब इनसे मंत्रालय का जिक्र किया तो पता चला कि ये झूठ बोलकर और नकली लालबत्ती के सहारे फायदा उठा रहे हैं ऐसे में पुलुस ने गाड़ी समेत इन्हे गिपरफ्तार कर लिया और पूछताछ तेज कर दी। पुलिस ने जब इनका परिचय पत्र देखा तो इनके नाम हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, हरमनजीत सिंह, अफ्तार सिंह हैं।