पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजीपुर. केंद्रीय रक्षा मंत्री शनिवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर सैदपुर के मदारीपुर गांव में थे। यहां उनका कोई पॉलिटिकल प्रोग्राम नहीं था, बल्कि वह गोद लिए अपने बेटे की शादी में वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। 19 वर्ष पूर्व जब राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने दलित समुदाय के मेधावी छात्र बिजेंद्र को गोद लिया था और उनकी शिक्षा-दीक्षा के दायित्व का निर्वहन किया। बिजेंद्र आज डॉक्टर हैं और फैजाबाद के गोसाईगंज सीएचसी में एमओ के रूप में तैनात हैं।