4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC Result 2023 : पिता एडिशनल फूड कमिश्नर, भाई इंग्लैण्ड में अध्यनरत्त, अब बहन ने दिखाई मेधा, बनी IAS

UPSC Result 2023 : काजोल की सफलता से गाजीपुर से लेकर लखनऊ तक जश्न का माहौल है। काजोल के परिजनों को लोग बधाई दे रहे हैं। वहीं लगातार लोग उनके पैतृक आवास आगापुर पहुंच रहे हैं।

2 min read
Google source verification
UPSC RESULT 2023

UPSC RESULT 2023

UPSC Result 2023 : गाजीपुर जनपद के सैदपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले राजापुर उर्फ आगापुर में इस समय हर्ष का माहौल है। इसकी वजह बनी हैं ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार की भतीजी काजोल, जिन्होंने UPSC परीक्षा 2022 में अपना परचम लहराया है और 149वीं रैंक लाकर जनपद और गांव को गौरवान्वित किया है। काजोल इस समय जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए कर रहीं हैं। 23 वर्षीय काजोल की इस उपलब्धि से उनके गांव में खुशियां मनाई जा रही है। काजोल के पिता अनिल कुमार लखनऊ में एडिशनल फूड कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।

लखनऊ में हुई शुरआती पढ़ाई और परवरिश

राजापुर उर्फ आगापुर के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार की खुशी का ठिकाना नहीं है। प्रदीप ने बताया की भतीजी काजोल बचपन से ही मेधावी है। काजोल ने हाईस्कूल की पढ़ाई नैनीताल से, इंटर की पढ़ाई लखनऊ से, ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। वर्तमान में वह जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से एमए की पढ़ाई कर रहीं हैं। उनके पिता और मेरे भाई अनिल कुमार लखनऊ में एडिशनल फूड कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। काजोल बचपन से ही लखनऊ में रहीं हैं।

पहली कोशिश में मिली सफलता
काजोल के चाचा ने बताया कि भतीजी ने पहले ही एटेम्पट में यूपीएसी की परीक्षा क्रेक की है। 23 साल की काजोल को 149वीं रैंक मिली है। उन्होंने बताया कि काजोल का छोटा भाई वरुण कुमार इंग्लैण्ड में अध्यनरत है। इसके अलावा मां ग्रहणी हैं।

माता-पिता के सपोर्ट से पास हुए एग्जाम

काजोल ने चाचा के फोन पर लोगों की बधाई स्वीकार करते हुए बताया कि यह सफलता मेरे माता-पिता की सफलता है। उन्होंने हर समय मुझे मोटिवेट किया और मै पहले ही अटेम्प्ट में इस एग्जाम को क्वालीफाई कर गई। आगे देश सेवा के लिए जो भी आवश्यक होगा वो करूंगी। उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे लोगों से कहा कि एग्जाम को बहुत ज्यादा टेंशन लेकर नहीं बल्कि फ्री होकर दें सफलता अवश्य मिलेगी।