
मृतक अधिकारी विजय प्रताप यादव
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजीपुर. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जौनपुर में तैनात वीडीओ विजय यादव बुधवार को दोस्तों के एक ढाबे पर बर्थडे मनाने गएथे। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने कहा है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गाजीपुर के गोरा बाजार निवासी विजय प्रताप यादव (32 वर्ष) जौनपुर के डोभी ब्लाॅक के चंदवक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर वह घर आए थे और बुधवार की रात अपने भाई सोम यादव और दोस्तों के साथ शहर कोतवाली अंतर्गत अतरौली के पास कालिका ढाबे पर बर्थेडे सेलिब्रेट करने गए थे। जानकारी के मुताबिक वहां कर्मचारियों और कुछ अज्ञात लोगों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि सोम यादव को बुरी तरह से पिटता देख उन्हें बचाने गए विजय प्रताप की बेरहमी से पिटाई हुई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत चिंताजनक होने पर दोनों को वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया। वहां विजय यादव की मौत हो गई, जबकि उनके भाई सोम यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक वहां कई बोतलें फूटी हुई मिली हैं। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने मीडिया से बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
By Alok Tripathi
Published on:
11 Mar 2021 02:58 pm

बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
