गिरिडीह। निगरानी टीम ने प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कर्मचारी भवन से राजस्व कर्मचारी त्रिभुवन यादव को घूस लेते रंगेहाथ धर-दबोचा। टीम उसे अपने साथ रांची ले गई। त्रिभुवन जगन्नाथडीह और बदडीहा पंचायत का राजस्वकर्मी है। यह गिरफ्तारी मिर्जागंज निवासी श्यामसुंदर साव की शिकायत पर उसी की सहायता से की गई। प्रखंड प्रमुख सोनी चौरसिया ने श्यामसुंदर को पुरस्कृत करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह सभी जागरूक और सजग हो जाएं तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकता है।