
थाना नवाबगंज
आठ बच्चों के 50 वर्षीय पिता ने दूसरी शादी कर लिया। पहली पत्नी को इसकी जानकारी होने पर उसने महिला हेल्पलाइन और थाने पर गुहार लगाई है।
गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरसा की रहने वाली शहनाज बानो ने बताया उसके पति शराब पीकर उसे मारते पीटते हैं। इसकी वजह यह है कि वह शक करते हैं। होली के दिन उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। हमारे 8 बच्चे हैं। बेटी हमारे बराबर शादी करने के लायक हो गई है। हम कैसे गुजारा करेंगे।
बच्चों को देखा जाए, हमें खर्चा दिया जाए
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पत्नी ने बच्चों और खुद के खर्चों की मांग किया है। पति की दूसरी शादी कर लेने के बाद से बच्चों के परवरिश उनकी शिक्षा-दीक्षा का संकट खड़ा हो गया है। पीड़िता ने कहा यह सब खर्चा हमे दिलाया जाए। और हमें कुछ नहीं चाहिए। शहनाज अब अपने छोटे बच्चे को गोदी में लेकर न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। शादी करने के बाद उसका पति अजमेरी ने घर से पूरी तरह से रिश्ता खत्म कर दिया है। अपनी नई पत्नी के साथ जीवन यापन करने लगा है। महिला ने बताया कि इस मामले में अभी तक पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं किया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी विधिक कार्रवाई मामले में बन रही है। वह किया जाएगा।
Published on:
12 Mar 2023 08:24 am

बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
