2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोण्डा से अपना दल-कांग्रेस गठबंधन का उम्मीदवार घोषित, सपा के इस प्रत्याशी से होगी भिड़ंत

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, अपना दल (कृष्णा गुट) और जन अधिकार पार्टी के गठबंधन से गोण्डा का प्रत्याशी घोषित हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
congress

congress

गोण्डा. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, अपना दल (कृष्णा गुट) और जन अधिकार पार्टी के गठबंधन से अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को गोण्डा का प्रत्याशी घोषित किया गया है। मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक में भाग लेने आईं अपना दल की राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी पटेल ने इसक जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस व सहयोगी दलों के जनलाभकारी चुनावी मुद्दों और जातिगत आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस लोकसभा के चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर बढ़त बनाएगी। आपको बता दें कि इस गठबंधन में अपना दल के खाते में गोण्डा के अलावा पीलीभीत सीट भी आई है। गोण्डा सीट पर समाजवादी पार्टी ने विनोद कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

ये भी पढ़ें- प्रसपा ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट

सपा-बसपा, भाजपा पर बोला हमला-

पल्लवी ने सपा-बसपा गठबंधन पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सपा-बसपा ने कुर्मी जाति के लिये कोई लाभकारी योजना नहीं चलाई, वहीं भाजपा ने भी किसानों के लिये आयोग का गठन नहीं किया। इसी कारण अपना दल ने सपा-बसपा व भाजपा से भी दूरी बनाई है।

पल्लवी ने इस दौरान कांग्रेस की तारीफों को पुल बांधे और कहा कि बीते 70 वर्षों कांग्रेस ने देश में जमकर विकास किया लेकिन कुछ राजनीतिक दल के नेता गलत बयानबाजी कर राजनीति का स्तर गिराने की कोशिश में लगे हैं। चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि गोण्डा में नाराज कांग्रेसियों को मनाकर अपना दल पूरे दम खम से चुनाव लड़ेगा।

भाजपा ने इनका काटा टिकट-

वहीं भाजपा ने हाथरस से मौजूदा सांसद राजेश दिवाकर का टिकट काटा है। भाजपा ने हाथरस से इगलास के विधायक राजवीर सिंह दिलेर को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है।

Story Loader