24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

गोंडा में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। किसान की शिकायत पर बिछाए गए जाल में निरीक्षक फंस गया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
Gonda news

गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को एक राजस्व निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी निरीक्षक किसान से जमीन पैमाइश की रिपोर्ट लगाने के नाम पर पैसे मांग रहा था। शिकायत के बाद टीम ने योजना बनाकर उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

गोंडा जिले के कर्नलगंज तहसील के गांव शाहपुर धनवा में तैनात राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला ने किसान रामकुमार से उसकी जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट लगाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। किसान ने इतनी बड़ी रकम देने से इंकार करते हुए सीधे एंटी करप्शन थाने, देवीपाटन मंडल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने इंस्पेक्टर राम सहाय यादव के नेतृत्व में जाल बिछाने की योजना बनाई।
निर्धारित समय पर किसान ने निरीक्षक को रिश्वत की रकम देने के लिए बुलाया। जैसे ही राजस्व निरीक्षक ने 10 हजार रुपये की नकदी हाथ में ली। मौके पर मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निरीक्षक से रकम बरामद कर पूरी कार्रवाई की गई।
टीम ने पकड़े गए राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिकारियों का कहना है कि रिश्वतखोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग