गोंडा

IAS Story: पानी में योग करने वाली गोंडा की डीएम नेहा शर्मा ने बेटी का नाम रखा पोएम, क्या है इसके पीछे की कहानी

IAS Neha Sharma Gonda DM: गोंडा के डीएम पद पर तैनात की गई नेहा शर्मा एक साल बाद फील्ड में लौटी हैं। इसके पहले वे कानपुर के नगरीय निकाय विभाग की निदेशक थीं।

3 min read
Jun 10, 2023
IAS Neha Sharma

IAS Neha Sharma Gonda DM: गोंडा के डीएम पद पर नेहा शर्मा को तैनात किया गया है। करीब एक साल के अंतराल के बाद नेहा शर्मा की फील्ड में वापसी हुई है। वर्ष 2022 में उन्हें कानपुर में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद डीएम पद से हटा दिया गया था। नेहा शर्मा को नगरीय निकाय विभाग में भेज दिया गया था। नेहा शर्मा कोरोना काल में अपने पानी में योगा वाले वीडियो से खासी चर्चा में आई थीं।

यूपी कैडर की आईएएस नेहा पहली बार 2017 में बनी डीएम
नेहा शर्मा यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वह 2010 बैच की आईएएस हैं। उनकी पहली पोस्टिंग वर्ष 2012 में बागपत में एसडीएम पद पर की गई थी। आईएएस नेहा शर्मा को पहली बार डीएम पद पर वर्ष 2017 में तैनात किया गया। उन्हें फिरोजाबाद का डीएम बनाया गया। इससे पहले वे 2013 में वह कानपुर सदर में एसडीएम और वर्ष 2014-15 में उन्नाव की सीडीओ के पद पर भी रहीं। इससे पहले साल 2013 में वे कानपुर सदर के एसडीएम पद पर काम कर चुकी थीं। हालांकि, कानपुर नगर डीएम के पद पर नेहा शर्मा का कार्यकाल महज 130 दिनों का रहा।

सामाजिक सरोकारों के काम में विशेष दिलचस्पी
आईएएस नेहा शर्मा स्वच्छ भारत अभियान को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। इसके अलावा नारी सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर हमेशा काम करती रही हैं। कानपुर में इन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों में जमकर काम किया है।

लोगों को जोड़कर रखने में महारथी हैं नेहा शर्मा
आईएएस नेहा शर्मा लोगों को जोड़कर रखने में महारथी मानी जाती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। यहां वे लोगों को हमेशा सकारात्मक संदेश के साथ जीवन के शानदार पहलुओं से रू-बरू कराती हैं। सामाजिक मुद्दों को हमेशा उठाती हैं।

परिवार से विशेष लगाव, बेटी का नाम रखा पोएम
आईएएस नेहा शर्मा ने अपनी बेटी का नाम पोएम रखा है। उन्हें प्रकृति से बेहद लगाव है। लेखन और पठन-पाठन में विशेष रुचि के चलते उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी पोएम रखा है। जिसे अक्सर वो इंस्पेक्शन पे लेकर पहुंच जाती है।इनके पति दर्पण इस समय मेरठ के आईएएस के पद पैर है।

योगा पर रहा है नेहा शर्मा का जोर
नेहा शर्मा का जोर योगा पर खासा रहा है। वे कई कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं। इसके अलावा कोरोना काल में उनका वाटर योगा का कांसेप्ट लोगों को खूब पसंद आया था। पानी में योग करने की विधि को सोशल मीडिया पर खूब तारीफ मिली थी। नेहा शर्मा कोरोना काल में अपने पानी में योगा वाले वीडियो से चर्चा में आई थीं।

छत्तीसगढ़ में हुआ था जन्म
नेहा शर्मा का जन्म 13 फरवरी 1984 को छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया में हुआ था। माता-पिता दोनों पेशे से डॉक्टर हैं। पिता डॉ. आरके शर्मा और मां डा. रजनी शर्मा के अलावा घर में एक छोटा भाई और एक बहन हैं।

सिंधिया स्कूल के साथ दिल्ली में उच्च शिक्षा
नेहा शर्मा ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अच्छे इंतजाम नहीं होने के कारण कक्षा छह के बाद माता-पिता ने उन्हें ग्वालियर के बोर्डिंग सिंधिया स्कूल में भेज दिया था। कक्षा 12 तक की पढ़ाई वहां से की। उच्च शिक्षा के लिए वह दिल्ली पहुंची। मिरांडा हाउस से स्नातक और दिल्ली कॉलेज ऑफ इकॉनमिक्स से मास्टर डिग्री हासिल की।

सिविल सर्विसेज परीक्षा में 66वां रैंक
नेहा शर्मा ने मास्टर की पढ़ाई करने के साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 2010 में यूपीएससी की परीक्षा में 66वीं रैंक हासिल किया। उनका चयन आईएएस में हुआ। दो साल की ट्रेनिंग के बाद उन्हें यूपी कैडर दिया गया।

Updated on:
10 Jun 2023 11:39 pm
Published on:
10 Jun 2023 11:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर