गोंडा

Wrestlers Protest: BJP बृजभूषण सिंह बोले- हम सरकार को मजबूर कर देंगे…

Wrestlers Protest: BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “कानून का बच्चों, बुजुर्गों और संतों के खिलाफ दुरूपयोग हो रहा है। अधिकारी तक इसके दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं।

less than 1 minute read
May 26, 2023

BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वे भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI के पूर्व अध्यक्ष रहे। उन्होंने गुरुवार को बहराइच में कहा, “इस कानून का दुरुपयोग हो रहा है। वह संतों के नेतृत्व में इस कानून को बदलने के लिए सरकार को 'मजबूर' करेंगे।”


बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले पहलवानों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ। उनके खिलाफ मामला पॉक्सो यानी यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज है।

बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में संतों की रैली का आह्वान किया है। उन्होंने 11 लाख संतों के पहुंचने का दावा किया है। इसी रैली की तैयारी के लिए बृजभूषण शरण सिंह ने एक सभा को संबोधित किया।


बृजभूषण बोले- अधिकारी तक इसके दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं
सभा में BJP सांसद ने पॉक्सो कानून और उसके प्रावधानों का विरोध करते हुए दावा किया। इसका बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है। उनका कहना था कि इस कानून का बच्चों, बुजुर्गों और संतों के खिलाफ दुरुपयोग हो रहा है। अधिकारी तक इसके दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं।


उन्होंने कहा, ‘‘ संतों की अगुवाई में हम सरकार को कानून यानी पॉक्सो बदलने के लिए मजबूर कर देंगे। मेरे खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इनके पास मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है।" इससे पहले ने सांसद ने पहलवानों के धरने पर बड़ा दावा किया था। बीजेपी सांसद ने कहा था कि ये कांग्रेस की मदद से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बीजेपी सांसद ने कहा, "खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं, वो जंतर-मंतर पर धरना नहीं दे रहे हैं। ये कहां के खिलाड़ी हैं, इनका खेल हो चुका है। अब ये चुनाव लड़ेंगे, हुड्डा साहेब जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद।"

Published on:
26 May 2023 09:39 am
Also Read
View All

अगली खबर