26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद की दरियादिली? महिलाओं के हाथ पकड़ व घूंघट उठा कर दिए पीएम आवास योजना के प्रमाणपत्र

जिले के विकास खंड कार्नेलगज में आज मोजी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण लाभार्थियों को सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह व जिलाधि‍कारी गोंडा कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव द्वारा पात्रता के आधार पर स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 13 Nov 2018, 5:04 PM IST

Brij Bhushan Sharan Singh

Brij Bhushan Sharan Singh

‌गोंडा. जिले के विकास खंड कार्नेलगज में आज मोजी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण लाभार्थियों को सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह व जिलाधि‍कारी गोंडा कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव द्वारा पात्रता के आधार पर स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। इसी के साथ लोगों से बताया गया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना को नरेंद्र मोदी जी ने देश की गरीब जनता को समर्पित किया है, जो निःशुल्क है। इसके लिए किसी को कोई पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। और अगर कोई व्यक्ति इस योजना के लिए किसी तरह की मांग करता है तो उसके ऊपर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। योजना के लिए जो सूची तैयार की गई है, उसमें किसी का नाम न तो जोड़ा जा सकता और न ही हटाया जा सकता है। यह आवास ग्राम प्रधानों की देन नहीं है। इसमें केवल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की भूमिका है। ये आवास निःशुल्क है। आज 270 लोगों को आवास प्रमाण पत्र दिया गया है।

ये भी पढ़ें- अभिजीत हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा, गिरफ्तार नौकर ने बताया इसके इशारे पर हुई हत्या, सपा-भाजपा में हड़कंप

‌सांसद ने महिला का उठाया घूंघट, बना चर्चा का विषय-
‌आज आवास वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथ सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे। सांसद द्वारा जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में प्रमाण पत्र वितरण किए जा रहे थे। हुए महिलाओ के हाथ पकड़ पकड़ कर प्रमाण पत्र लेने के लिये कैमरे के तरफ दिखाते रहे एक बहू को तो उसका घुघट उठाकर चेहरा खोल कर कैमरे के सामने किये महिला ने पुनः चेहरा ढक लिया तो उन्होंने पुनः उनका घूंघट हटा दिए। इससे कुछ महिलाएं खुश दिखीं तो कुछ हैरान । कुछ लोगों ने इसे सांसद की दरियादिली करार दिया जो ऐसा कर गांव की औरतों को शर्म के घूंघट से बाहर निकलने और समाज में अपनी पहचान बनाने का संदेश दे रहे थे। यह सारा दृश्य कैमरे में कैद हुआ व जिले में चर्चा का विषय भी बन गया।

ये भी पढ़ें- यह महंगी चीजें बाट बनाया जा रहा स्मृति ईरानी की जीत का समीकरण, कांग्रेस बोली- एक दिन के खाने से नहीं बनता कोई पहलवान