27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैबिनेट बैठक में सीएम योगी ने कर दिया बड़ा एेलान, फैजाबाद का नाम अयोध्या करने पर लगी मुहर

कैबिनेट बैठक में सीएम योगी ने कर दिया बड़ा एेलान, आज से होगा बड़ा परिवर्तन, सुनते है लोगों में मचा हड़कंप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 13 Nov 2018, 1:57 PM IST

yogi

कैबिनेट बैठक में सीएम योगी ने कर दिया बड़ा एेलान, फैजाबाद का नाम अयोध्या करने पर लगी मुहर

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सुबह लोकभवन में कैबिनेट की बैठक बुलाई। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने की घोषणा को जमीन पर उतारने के लिए इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी पर मुहर लगी। साथ ही फैजाबाद मंडल का नाम अयोध्या मंडल किए जाने और इलाहाबाद मंडल का नाम बदलकर प्रयागराज मंडल किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी गई। आइए जानते है कैबिनेट के किन फैसलों पर लगी मुहर...


जानिए, कैबिनेट के फैसले

- 15-10-2016 में वाराणसी में राजघाट पुल पर भगदड़ में 25 लोगों की मौत पर आई जांच रिपोर्ट को सदन में रखने को मंजूरी मिली।

-वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों को मुख्यमंत्री ढ़ुआपक पुरस्कार देने के प्रस्ताव को मंजूरी, 25 हज़ार रुपये का पुरस्कार देने का है प्रस्ताव। 25 दिसंबर को अटल जी के जन्मदिन के मौके पर दिया जाएगा पुरस्कार।

-मक्का खरीद नीति के प्रस्ताव को मंजूरी, 1700 प्रति क्विंटल किया गया मक्का का एमएसपी, 20 जिलों में इस मक्का खरीद नीति को लागू किया जाएगा।

-इलाहाबाद मंडल का नाम प्रयागराज मंडल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई

-फैज़ाबाद जिले और मंडल का नाम अयोध्या जिला और अयोध्या मंडल करने का प्रस्ताव पास हुआ

-48.03 वर्ग मीटर ज़मीन लखनऊ मेट्रो के देने के प्रस्ताव को मंजूरी

-काशी विश्वनाथ मंदिर विशेष परिक्षेत्र के लिए 130 संपत्तियों के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी।

-166 संपत्तियों के अधिग्रहण का प्रस्ताव पहले ही हो चुका है मंज़ूर।