
भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह
WFI यानी भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर सभी पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध में बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत कई पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
आइए जानते हैं बृजभूषण शरण सिंह क्यों ट्रेंड कर रहे हैं
बीते 7 दिनों से गूगल, ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर WFI यानी भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख ब्रजभूषण सिंह ट्रेंड कर रहे हैं। गूगल पर कई लोग ब्रजभूषण सिंह के बारे में सर्च कर रहे हैं। यहां तक की लोग ये भी सर्च कर रहे हैं, कौन है ब्रजभूषण शरण सिंह? बृज भूषण शरण सिंह बाहुबली, बृज भूषण शरण सिंह प्रॉपर्टी, बृज भूषण शरण सिंह की शिक्षा, बृजभूषण शरण सिंह कास्ट। आइए जानते हैं बृजभूषण शरण सिंह क्यों ट्रेंड कर रहे हैं।
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ने धरना देना शुरू कर दिया
18 जनवरी 2023 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक के साथ बजरंग पूनिया ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ने धरना देना शुरू कर दिया। पहलवानों ने आरोप लगाया कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कई महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है।
विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह होटल के उसी फ्लोर पर रुकते थे, जहां महिला पहलवान ठहरती थीं। विवाद बढ़ने के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से पहलवानों की मुलाकात हुई और 21 जनवरी को धरना खत्म किया गया। बदले में भरोसा मिला कि चार हफ्ते के अंदर कमिटी की जांच रिपोर्ट आएगी, तब तक बृजभूषण सिंह के अधिकार छीने जाते हैं।
जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती है धरना जारी रहेगा
इसके बाद जांच को दो हफ्ते बढ़ाया गया। लेकिन यह रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं हुई। इसके बाद पहलवान एक बार फिर 23 अप्रैल को जंतर-मंतर पर धरना देने पहुंच गए। कहा कि हमें इंसाफ नहीं मिला है और जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती है धरना जारी रहेगा।
पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपील की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो FIR दर्ज की। एक FIR नाबालिग पहलवान के यौन उत्पीड़न की जिसमें पॉक्सो ऐक्ट लगाया गया।
इसी बीच सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई
वहीं, दूसरी FIR में महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के संबंध में है। बृजभूषण को दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए भी बुला सकती है। लेकिन इसी बीच राजनीतिक सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई। कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी और इसी दौरान एक हफ्ते से बृजभूषण शरण सिंह सभी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।
Published on:
02 May 2023 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
