25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने ससुराल से वापस लौटने पर बुलाया, फिर… हमेशा के लिए कर दिया खामोश

प्रेमिका की दूसरी जगह शादी को जाने से नाराज प्रेमी ससुराल से वापस आने पर पहले बुलाया फिर रस्सी से गला कस कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
2 min read
Google source verification
गिरफ्तार आरोपी फोटो सोर्स विभाग

गिरफ्तार आरोपी फोटो सोर्स विभाग

गोण्डा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले गन्ने के खेत में एक नव विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोट कर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरे घटनाक्रम की पोल खुल गई। इस मामले में पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद की गई है।

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के गांव मैनपुर डड़वा की रहने वाली मृतका की मां अनीता पत्नी शिव जनम ने 16 जनवरी 2026 को थाना नवाबगंज पर लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी करीब एक माह पहले हुई थी। शादी से पहले पूजा और राजकुमार सोनकर पुत्र तिलकराम सोनकर के बीच बातचीत और प्रेम संबंध थे। शादी हो जाने के बाद भी राजकुमार पूजा को उससे शादी न करने को लेकर लगातार धमकी देता रहता था।

ससुराल से घर आने पर प्रेमी ने बुलाकर कर दी हत्या

मृतका की मां के मुताबिक 14 जनवरी को पूजा अपने ससुराल से मायके आई थी। अगले दिन 15 जनवरी को वह घर से खेत जाने की बात कहकर निकली। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह पूजा का शव खेत के पास पड़ा मिला। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आशंका जताई कि राजकुमार सोनकर ने ही पूजा की गला घोंटकर हत्या की है। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पूरे घटनाक्रम की पोल खुल गई।

2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए को आरोपी राजकुमार सोनकर को उमरिया हैड़िल तिराहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पूजा से पिछले दो साल से प्रेम करता था। और उसे शादी करने के बाद धोखा मिलने का गहरा आक्रोश था। इसी कारण उसने 15 जनवरी को पूजा को बुलाकर गन्ने के खेत में प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।