गोंडा

CM योगी बोले-750 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने पर बंधा बचाने का काम किया गया, हम पूरी तरह सतर्क, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जब 7.50 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा था। तब भी हम लोगों ने बंधा बचाने का काम किया। अभी हमने अधिकारियों के साथ समीक्षा किया है। बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हम पूरी तरह से सतर्क हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कुछ आवश्यक निर्देश दिए।

2 min read
Jul 15, 2023
तटबंध का निरीक्षण करते सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐली परसोली स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम योगी सीधे घाघरा नदी पर सकरौर भिखारीपुर, एल्गिन चरसड़ी तटबंध का निरीक्षण किया। समय से कार्य ना पूरा होने पर सीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

यूपी के गोंडा जिले में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने तटबंध का निरीक्षण करने के बाद बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज यहां पर मैंने जल शक्ति मंत्री और जनप्रतिनिधियों के साथ एल्गिन चरसड़ी तटबंध समेत घाघरा सरयू नदी पर अन्य जो तटबंध पड़ते हैं। जिनके कारण यहां के लोगों को बाढ़ की आपदा झेलना पड़ता था। उसका निरीक्षण करने के बाद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के साथ बैठक किया गया है। उन्होंने कहा कि यद्यपि जिले में बरसात औसत से कम है। लेकिन उत्तराखंड और नेपाल के कुछ स्थानों पर भारी बरसात के बाद सरयू राप्ती और घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। सामान्य रूप से घाघरा और सरयू नदी में 40 हजार क्यूसेक जल स्तर होता है। वर्तमान समय में इन नदियों में ढाई लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज होता है। अभी इसमें लगातार और बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन समय से बाढ़ से बचाव के लिए जो कार्य किए गए हैं। आज उसके परिणाम हम लोगों के सामने आ रहे हैं। बाढ़ और जनहानि को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर काम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एल्गिन चरसड़ी, सकरौर भिखारीपुर, परसपुर धौराहरा और भौरीगंज रिंग बांध पर सिंचाई विभाग ने समय से मरम्मत और बचाव के उपाय किए गए है। उन्होंने कहा कि इन तटबंध पर बराबर निगरानी की जा रही है। लेकिन कभी-कभी अतिवृष्टि के कारण ऐसे समय पर आपदा आती है। जिसका हमें अनुमान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्टूबर माह में हम लोगों को आपदा का सामना करना पड़ा था। फिर भी हम सब लोग उन परिस्थितियों से लड़ने के लिए तैयार है।

28 बाढ़ चौकियां अलर्ट, बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री ने कहा अभी से ही 28 बाढ़ चौकियां तैयार कर दी गई हैं। स्वास्थ्य और आपदा राहत विभाग के साथ-साथ यहां के संभावित प्रभावित क्षेत्रों में नाव के साथ-साथ प्रशासन ने अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली है। गत वर्ष भी जब 7.50 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा था। तब भी हम लोगों ने तटबंध को बचाने का काम किया है। आने वाले समय में हम किसी भी संभावित खतरे को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित जिलेभर के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

योगी के पहुंचने से पहले कॉफी मशीन में विस्फोट

सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से हलकान रहा। इसी बीच सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड होने से पहले यहां लगाई गई काफी मशीन में भयंकर ब्लास्ट हुआ। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर युवक का इलाज चल रहा है। ब्लास्ट होते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी एकाएक दौड़ पड़े।

Published on:
15 Jul 2023 09:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर