गोंडा

भूकंप के झटको से कापी धरती, आधी रात को घरों से बाहर आए लोग, हिलने लगे घर में रखे सामान

आधी रात को भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। नेपाल इस बार भी भूकंप का केंद्र रहा। लोग घरों से बाहर निकल आए।  

2 min read
Nov 04, 2023
आधी रात को भूकंप का झटका महसूस होने के बाद घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप के झटको से आधी रात को धरती कांप उठी। लोग भाग कर घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस बार भूकंप की तीव्रता 6.4 रही इसका केंद्र नेपाल रहा। नेपाल में इससे पहले अक्टूबर महीने में भी दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। शुक्रवार की रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अक्टूबर माह के बाद नवंबर माह के पहले सप्ताह में आधी रात को एक बार फिर धरती कांप उठी। लोग घरों से बाहर निकाल कर आए। लोग आपस में बातचीत करने लगे कुछ लोग अपने रिश्तेदारों को फोन कर सतर्क रहने की सलाह दे रहे थे।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई। इस बार भी भूकंप का केंद्र नेपाल रहा। हालांकि भूकंप से यूपी में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले नेपाल में बीते 3 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दिन भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 रही। भूकंप के झटके आधी रात को आने के बाद शहर से लेकर गांव तक लोग घरों के बाहर निकाल कर खुले मैदान में खड़े देखे गए। हर कोई एक दूसरे को फोन कर भूकंप के विषय में बातचीत कर रहा था। भूकंप समाप्त होने के बाद लोग समाचार देखने के लिए एक बार फिर टीवी और मोबाइल से चिपक गए। हर कोई इस बात को जानने के लिए परेशान दिखा। कि पूरे उत्तर प्रदेश में या फिर देश में भूकंप से कहीं जान माल का खतरा तो नहीं हुआ है। देर तक समाचार देखने के बाद जब भूकंप से संबंधित पूरी जानकारी मिल गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस लिया। सुबह होते ही शहर से लेकर गांव की गलियों तक लोग एक दूसरे से भूकंप के विषय में बातचीत करते देखे गए।

Published on:
04 Nov 2023 08:32 am
Also Read
View All

अगली खबर